भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी को सुनिश्चित करना चाहते हैं। एेसे में वे काेर्इ भी कठाेर कदम उठाने से नहीं चूकेंगे।
जयपुर। राजस्थान में नए भाजपा अध्यक्ष काे लेकर पिछले कर्इ दिनाें से केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के बीच चल रही खींचतान का गुरुवार काे पटाक्षेप हाे सकता है। सीएम वसुंधरा राजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गर्इ हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां केन्द्रीय नेताअेां आैर पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता कर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम घोषणा करवा सकती हैं। हांलाकि केन्द्र अब भी गजेन्द्र सिंह शेखावत के नाम पर अड़ा हुआ है।
प्रदेश नेतृत्व को शेखावत स्वीकार नहीं
प्रदेश नेतृत्व को शेखावत प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार नहीं है। इसीलिए अशाेक परमानी के इस्तीफे देने के कर्इ दिन बाद भी नए अध्यक्ष का नाम फाइनल नहीं हाे सका है। कहा जा रहा है कि शेखावत काे अध्यक्ष बनाने पर वसुंधरा राजे राजी नहीं हैं। एेसी भी चर्चा है कि राजे किसी ऐसे नेता को अध्यक्ष बनवाना चाहती हैं जो उनके प्रभाव में काम करे और केंद्रीय आलाकमान से सीधे निर्देश लेकर काम न करे।
साेशल मीडिया पर भी राजे के खिलाफ लाेगाें का गुस्सा
वसुंधरा को पता है कि यदि प्रदेश भाजपा की कमान विरोधी गुट के नेताओं के पास चली गई तो आने वाली राह काफी चुनौती भरी होगी। राजस्थान में वसुंधरा राजे का वर्चस्व पिछले चार सालों से कायम था। केंद्रीय नेतृत्व को लग रहा था कि सभी चीजें वसुंधरा के नियंत्रण में हैं, लेकिन उपचुनावाें में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। साेशल मीडिया पर भी राजे के खिलाफ लाेगाें का गुस्सा देखा जा रहा है।
उपचुनाव में हार के बाद से ही फेरबदल काे लेकर चर्चा
हार के बाद से ही प्रदेश में संगठन आैर सत्ता में फेरबदल काे लेकर चर्चा शुरू हाे गर्इ थी। इसी के बाद से केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में वसुंधरा का दखल कम करते हुए राजस्थान बीजेपी में अपना दखल बढ़ा दिया। नतीजतन अशोक परनामी को इस्तीफा देना पड़ा। वसुंधरा राजे परनामी के इस्तीफे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन काफी दबाव के बाद उन्होंने इस पर हामी भरी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा के चुनाव में सत्ता में वापसी को सुनिश्चित करना चाहते हैं। एेसे में वे काेर्इ भी कठाेर कदम उठाने से नहीं चूकेंगे। एेसे में विधानसभा चुनावाें से पहले आैर बड़े बदलाव देखने काे मिल सकते हैं।