जयपुर

प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू, मामले पर सीमा हैदर ने बोली चौंकाने वाली बात

Anju Love Affair : पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस तरह का एक और मामला सामने आया है।
2 min read
Jul 23, 2023
seema-haider.jpg

पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस तरह का एक और मामला सामने आया है। इस बार राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाली महिला अपने फेसबुक प्रेमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है। अंजू भी सीमा हैदर की तरह ही शादीशुदा है।

अंजू को लेकर पाकिस्तानी एजेंसियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस मामले पर सीमा हैदर ने एक टीवी न्यूज चैनल पर बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीमा ने कहा कि भारत में महिलाओं को बहुत इज्जत दी जाती है। सीमा ने कहा कि अंजू भारत में थी, यहां इंसान सब कुछ कर सकता है। पाकिस्तान वो देश किसी को पता लगता कि वह सीमा पार कुछ कर रही तो बहुत बुरा होता। हैदर को पता लगता तो वो मुझे जान से मार देते।

फेसबुक पर प्यार परवान चढ़ा
डीर के 29 साल के नसरुल्लाह ने एजेंसियों को बताया बताया अंजू और नसरुल्लाह की दोस्ती फेसबुक पर हुई और फिर उनका प्यार परवान चढ़ा। चार साल से यह सिलसिला चल रहा था। इसके बाद अंजू उससे मिलने के लिए विजिट वीजा लेकर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू के पासपोर्ट पर भी इसे अंकित किया गया है। 35 साल अंजू का अभी वीजा बरकरार है। अंजू वाघा बार्डर के रास्ते पहले इस्लामाबाद फिर वह डीर पहुंची है।

30 दिन का वीजा
राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तानी एजेंसियों को बताया है कि डीर में रहने वाले नसरुल्लाह से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। वह एक अध्यापक का काम करता था अब वह एमआर का काम करता है। वह पाकिस्तान में सिर्फ नसरुल्लाह से मिलने के लिए गई है। पाकिस्तान ने अंजू को 30 दिन का वीजा जारी किया है। पासपोर्ट के मुताबिक अंजू का जन्म उत्तरप्रदेश में हुआ है लेकिन वह राजस्थान की रहने वाली है।

Published on:
23 Jul 2023 09:39 pm
Also Read
View All
राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, 36+ कार्यकर्ता हिरासत में

राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार