6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anju Love Affair : राजस्थानी महिला को पाकिस्तानी से प्यार, अंजू पहुंची Bagha Border से पार

Anju Love Affair : पाकिस्तानी सीमा हैदर की कहानी अभी दुनिया के मंच पर अभी नुमाया हो ही रही थी कि भारत के राजस्थान राज्य के अलवर जिले से पाकिस्तान पहुंच गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवाड़ी

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 23 Jul 2023, 8:25 PM IST

anju fatima pakitan india

Anju Love Affair : पाकिस्तानी सीमा हैदर की कहानी अभी दुनिया के मंच पर अभी नुमाया हो ही रही थी कि भारत के राजस्थान राज्य के अलवर जिले से निकलकर पाकिस्तान पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी वीजा के दस्तावेज के अनुसार वह खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले के कल्सू मोहल्ले के नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है। अंजू की भी सीमा हैदर की तरह ही शादीशुदा है। अंजू के पति का नाम अरविंद कुमार है। अंजू को लेकर पाकिस्तानी एजेंसियों ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

डीर के 29 साल के नसरुल्लाह ने एजेंसियों को बताया बताया अंजू और नसरुल्लाह की दोस्ती फेसबुक पर हुई और फिर उनका प्यार परवान चढ़ा। चार साल से यह सिलसिला चल रहा था। इसके बाद अंजू उससे मिलने के लिए विजिट वीजा लेकर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू के पासपोर्ट पर भी इसे अंकित किया गया है। 35 साल की अंजू का अभी वीजा बरकरार है। अंजू वाघा बार्डर के रास्ते पहले इस्लामाबाद फिर वह डीर पहुंची है।


अंजू को 30 दिन का वीजा
राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तानी एजेंसियों को बताया है कि डीर में रहने वाले नसरुल्लाह से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। वह एक अध्यापक का काम करता था अब वह एमआर का काम करता है। वह पाकिस्तान में सिर्फ नसरुल्लाह से मिलने के लिए गई है। आसानी से किसी को वीजा न देने वाले पाकिस्तान ने अंजू को 30 दिन का वीजा जारी किया है। पासपोर्ट के मुताबिक अंजू का जन्म उत्तरप्रदेश में हुआ है लेकिन वह राजस्थान की रहने वाली है।

2020 में बनवाया पासपोर्ट
अरविंद से अंजू की शादी 2007 में हुई थी। इनसे दो बच्चे हैं। बेटा 14 साल का है और बेटी छह साल की है। राजस्थान पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अंजू ने अपना पासपोर्ट 2020 में बनवाया है। अंजू राजस्थान के अलवर जिले में एक आटोमोबाइल कंपनी में काम करती थी। अंजू मूल रूप से ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वहीं पति अरविंद उत्तर प्रदेश के जिला बलिया का रहने वाला है।



लाहौर से सोशल मीडिया काल कर पति को बताया कि सहेली के घर जा रही
जानकारी के अनुसार अंजू अचानक गुरुवार को घर से गायब हो गई। पति अरविंद ने फोन किया तो उसने उठाया नहीं। दो दिन पहले यानी 21 जुलाई को उसने फोन किया और बताया कि वह किसी सहेली से मिलने लाहौर गई है। तीन से चार दिन वापस आ जाएगी इस बीच वह सोशल मीडिया काल कर पाएगी। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को वीजा का आवेदन किया था।