जयपुर

Jaipur : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का बड़ा एक्शन, पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर पर केस दर्ज

Jaipur : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 2 साल की लंबी जांच के बाद जयपुर नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील कुमार गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Anti-Corruption Bureau takes Big action Jaipur former mayor Munesh Gurjar files case
नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर। फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur :भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई। जयपुर नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील गुर्जर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने केस दर्ज किया है। 2 साल तक लम्बी जांच के बाद एसीबी ने यह कदम उठाया है।

वैध आय से 315 प्रतिशत अधिक हुआ इजाफा

मुनेश गुर्जर 10 नवंबर 2020 से 4 अगस्त 2023 तक जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर रहीं। इस 33 माह में मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील कुमार गुर्जर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ कि मुनेश और उनके पति की कुल आय (वेतन और ब्याज सहित) लगभग ₹50.57 लाख थी। पर अपने कार्यकाल में उन्होंने कुल 2.09 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली। यह उनकी वैध आय से 315 प्रतिशत अधिक है।

मेयर बनने से पहले मुनेश के पास लगभग ₹23.84 लाख की संपत्ति थी। मुनेश गुर्जर 'पट्टे देने के एवज में रिश्वत' लेने के मामले में भी फंसी थीं।

सुशील कुमार गुर्जर पर मामला दर्ज

एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का यह मामला सुशील कुमार गुर्जर पर भी दर्ज किया है। एसीबी की जांच में खुलासा हुआ कि सुशील गुर्जर के कई बैंक अकाउंट में बड़े लेन-देन हुए हैं। मामले की आगे की जांच ASP संदीप सारस्वत को सौंपी गई है।

Updated on:
04 Nov 2025 11:50 am
Published on:
04 Nov 2025 11:49 am