Ashok Gehlot Big Attacked PM Modi : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और भाजपा पर कस कर हमला बोला। ऐसी बात कहीं कि हर कोई चौंक गया।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। राजस्थान में 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित होने के बाद राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में भी हलचल तेज हो गई। इस पर दिल्ली में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तगड़ा हमला किया। अशोक गहलोत ने कहा, हमारी पार्टी में तैयारी चल रही है। मोदी जी और उनकी पार्टी का घमंड अति हो गया है। दावे कम हैं और चुनावी धंधे ज़्यादा हैं। एक नई तानाशाही प्रवृति सामने आ रही है। अगर ये (BJP) चुनाव जीत गए तो आगे चुनाव होंगे या नहीं होंगे यह भी नहीं कहा जा सकता है।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है, कांग्रेस पार्टी और INDIA alliance की तैयारी सोच से भी कई गुना बेहतर चल रही है। पीएम मोदी कम धार्मिक हैं और वह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए काम करते हैं। तानाशाही का एक नया स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें - मिड-डे-मील योजना पर नया अपडेट, राजस्थान के स्कूलों में श्रीकृष्ण भोग योजना शुरू
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, अगर वे (भाजपा) यह चुनाव जीतते हैं तो आगे चुनाव होंगे या नहीं, इस बारे में लोगों को सोचना चाहिए, नहीं तो सभी को नुकसान उठाना पड़ेगा।
राहुल गांधी की यात्रा पर अशोक गहलोत ने कहा, जो भी प्रतिक्रिया मिल रही है, वह सराहनीय है। इस दौरान राहुल गांधी राष्ट्रीय मुद्दे के बारे में जनता से बात करते हैं। इन मुद्दों में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, आय असमानता, शांति और प्रेम शामिल हैं।
अशोक गहलोत ने आगे कहा, मीडिया पीएम मोदी की तानाशाही में भूमिका निभा रहा है। उन्होंने (भाजपा) राम भक्तों को दो समूहों में विभाजित कर दिया है। जो लोग उनकी पार्टी में हैं वे राम भक्त हैं और बाकी लोग नहीं हैं। वे कौन होते हैं यह प्रमाणपत्र जारी करने वाले?।
यह भी पढ़ें - नई सुविधा, अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे परिवहन कार्यालय, जानें क्यूं आया यह आदेश