25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई सुविधा, अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे परिवहन कार्यालय, जानें क्यूं आया यह आदेश

Rajasthan New Facility : नई सुविधा। वाहनों के नियमित और बकाया कर वसूलने के लिए अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे क्षेत्र के समस्त परिवहन कार्यालय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Mar 2024, 4:11 PM IST

udaipur_rto.jpg

Udaipur RTO

उदयपुर में वाहनों का नियमित एवं बकाया कर वसूलने, एमनेस्टी योजना में वाहन स्वामियों को लाभान्वित करने एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में उदयपुर परिवहन क्षेत्र के समस्त परिवहन कार्यालय राजपत्रित अवकाशों में भी खुले रहेंगे। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचन्द पारीक ने बताया कि वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए सभी परिवहन कार्यालयों में मार्च माह में कर जमा कराने के लिए 5 हजार रुपए से अधिक की राशि वाहन सॉफ्वेयर के माध्यम से ऑनलाइन जमा हो सकेगी। साथ ही कार्यालय में अतिरिक्त केश काउंटर भी खोला गया है, जहां वाहन स्वामी बिना विलम्ब के 5000 रुपए से अधिक कर एवं अन्य राजकीय राशि जमा करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वाहन स्वामियों को पुराना बकाया कर वसूली के लिए ब्याज व पेनल्टी के अलावा ई-रवन्ना चालानों में भी छूट देने के लिए एमनेस्टी योजना लागू की है। इसके तहत टोल नाकों और खान विभाग के ई-रवन्ना के आधार पर दर्ज ओवरलोड प्रकरणों को बहुत कम प्रशमन राशि पर निस्तारित किया जाएगा।



प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचन्द पारीक ने भार एवं यात्री वाहनों के नियमित एवं बकाया कर की वसूली एवं एमनेस्टी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय उड़नदस्तों को निर्देश दिए हैं कि वे 24 घंटे प्रवर्तन कार्य करते हुए सभी वाहनों के कर की वसूली सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चेताया, छात्रों के नंबर कम आए तो टीचर होंगे बर्खास्त



क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च के बाद सभी आरोपित एवं डिफॉल्टर वाहनों की धरपकड़ का व्यापक और सघन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वाहनों को सीज़ करते हुए उनकी आरसी, फिटनेस, परमिट आदि निलंबित एवं निरस्तीकरण के साथ ही समस्त प्रकार की बकाया राशि पेनल्टी मय ब्याज़ वसूल की जाएगी।

यह भी पढ़ें - पीएम श्री स्कूल में होगी भर्ती, 402 योग व 402 स्पोर्ट्स टीचर की होगी नई नियुक्ति