
Mid Day Meal - File Photo
Shri Krishna Bhog Scheme Started : मिड-डे-मील योजना पर नया अपडेट। राजस्थान के स्कूलों में श्रीकृष्ण भोग योजना शुरू हो गई है। सरकारी स्कूलों में संचालित मिड-डे-मील योजना में अब आमजन की भागीदारी भी जोड़ी गई है। अब घर में सामाजिक कार्यक्रम होने, वैवाहिक वर्षगांठ, जन्म दिन, बच्चों को नौकरी मिलने, धार्मिक यात्रा कर लौटने, त्योहारों के साथ ही जीवन के अन्य खास दिनों को यादगार बनाने और खुशी बांटने के लिए स्कूलों में स्वेच्छा से मिड-डे-मील के तहत भोज का आयोजन किया जा सकता है। इस योजना को श्रीकृष्ण भोग नाम दिया गया है। योजना के तहत स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं से लेकर आठवीं तक के बच्चों के साथ खुशी बांटी जा सकती है।
- जन्मदिन-एनिवर्सरी, त्योहारों पर बच्चों को करा सकेंगे भोज।
- मिड-डे-मील के नियमित परोसे जाने वाले भोजन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित होगी।
- स्कूलों में किसी भी प्रकार की अन्य खाद्य सामग्री ( जैसे घी, तेल, दाल, मसाले, शक्कर आदि) इस योजना के तहत दी जा सकती है।
- समाज या आमजन की ओर से दी जाने वाली सामग्री का उपयोग योजना के तहत अतिरिक्त भोजन खिलाने के लिए किया जा सकता है
- बर्तन, गैस चूल्हे, दरी पट्टी, फर्नीचर आदि भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
- राशि नकद, चेक, डिमाण्ड ड्राफ्ट, स्कूल के बैंक खाते में जमा करवाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें - नई सुविधा, अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे परिवहन कार्यालय, जानें क्यूं आया यह आदेश
Updated on:
3 Mar 2024, 2:01 PM IST
Published on:
3 Mar 2024, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.