जयपुर

अशोक गहलोत का सीएम भजनलाल से बड़ा अनुरोध, जानकर चौंक जाएंगे

Ashok Gehlot Request : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के सीएम भजनलाल से अनुरोध किया। जानें क्या कहा?
less than 1 minute read
Ashok Gehlot Big Request to Rajasthan CM Bhajan Lal You will be Shocked to Know

Ashok Gehlot Request : जोधपुर में बीते साल मार्च माह में तेज अंधड़ की बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से रबी सीजन की फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई अभी तक न होने पर कांग्रेस के बड़े नेता अशोक गहलोत एक बार फिर सक्रिय हुए। अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आज रविवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल इस राशि को जल्द से जल्द जारी करवाकर किसानों को राहत दिलवाएं।

80 फीसद क्लेम एवं खाद-बीज की राशि देना हुआ था तय

किसानों के हक का मुद्दा उठाते हुए अशोक गहलोत ने लिखा 2023 में जोधपुर में हुई अतिवृष्टि से फसल खराब हुई थी। उस समय गिरदावरी करवाकर फसल खराबे का 80 फीसद क्लेम एवं खाद-बीज की राशि देना तय हुआ था। लेकिन आचार संहिता के कारण बीमा क्लेम राशि किसानों को नहीं मिल सकी। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि किसानों को नहीं मिली है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp से निवेदन है कि इस राशि को जल्द से जल्द जारी करवाकर किसानों को राहत दिलवाएं।

जोधपुर में अतिवृष्टि से हुई थी फसल खराब

जोधपुर में बीते साल मार्च माह में तेज अंधड़ की बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से रबी सीजन की फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। जोधपुर में 4 मार्च को विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि हुई थी। जिले में रबी सीजन के दौरान 6 लाख हैक्टेयर में फसल की बुवाई हुई थी। किसानों को अभी तक इसका मुआवजा नहीं मिला है।

Updated on:
22 Dec 2024 12:15 pm
Published on:
22 Dec 2024 12:15 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत