जयपुर

SIR Update : वोटर लिस्ट विवाद पर भड़के अशोक गहलोत, कांग्रेस कार्यकताओं को किया सचेत, अफसरों को चेताया

SIR Update : राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज करवाने का आज आखिरी दिन है। विशेष गहन पुनरीक्षण मामले को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला। अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि प्रदेशभर में कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की बड़ी साजिश रची जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2026, 5:41 PM IST
Ashok Gehlot lashed out over voter list controversy Congress workers aware and Rajasthan officials warned
कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका

SIR Update : राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर राजनीतिक गलियारों में गरमागरमी का माहौल है। विशेष गहन पुनरीक्षण मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भाजपा और मौजूदा अफसरों को आड़े ​हाथों लेते हुए हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि प्रदेशभर में कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज करवाने का आज आखिरी दिन है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि SIR में नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज करवाने का आज आखिरी दिन है। प्रदेशभर में कई स्थानों से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि अनजान व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा करवाए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया सचेत, किसी भी वैध मत को न कटने दें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए अशोक गहलोत ने X पर लिखा कि मेरी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल अध्यक्षों से अपील है कि मुस्तैदी से इस पर नजर रखें एवं किसी भी वैध मत को न कटने दें।

प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया

साथ सरकारी अफसरों को चेताते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से भी आग्रह है कि संविधान के अनुरूप काम करें, इस बौखलाहट से समझ लें कि भारतीय जनता पार्टी के दिन अब लदने वाले हैं। अगर आप गैरकानूनी काम करेंगे तो आपको भी किसी न किसी दिन कानून का सामना करना होगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
15 Jan 2026, 5:41 PM IST
Published on: