जयपुर

Jaipur: सट्टेबाज युवक ने 1.60 लाख रुपए में दोस्त से ली ID हुई डिलीट तो रच डाली झूठी कहानी, लूट की FIR भी कराई दर्ज

Jaipur Fake Loot Case: सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब पीड़ित से रुपए के संबंध में पूछताछ की गई तो पहले उसने दो गड्डी होने की बात कही। घटनास्थल की तस्दीक की गई लेकिन छीना-झपटी के कोई निशान नहीं मिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 8:54 AM IST
Feature image
गिरफ्तार आरोपी (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Crime News: जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सट्टे में एक लाख साठ हजार रुपए गंवा दिए थे, जिसके बाद उसने झूठी लूट की साजिश रची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गिरफ्तार तार आरोपी सियाराम मीणा (32) लक्ष्मीनारायणपुरी, दिल्ली बायपास रोड, गलता गेट का रहने वाला है। पांच जुलाई को सियाराम मीणा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि, उसकी बाइक को रुकवाकर दो गाड़ियों में आए लोगों ने दो लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब पीड़ित से रुपए के संबंध में पूछताछ की गई तो पहले उसने दो गड्डी होने की बात कही। घटनास्थल की तस्दीक की गई लेकिन छीना-झपटी के कोई निशान नहीं मिले।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सियाराम बैग के साथ बाइक पर दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह बिना बैग के मिला। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मोहित उसका दोस्त है, जिससे उसने एक लाख साठ हजार रुपए में सट्टे की आइडी ली थी। वह आइडी उसके मोबाइल से डिलीट हो गई। मोहित बार-बार पैसों के लिए दबाव बना रहा था। इससे बचने के लिए सियाराम ने झूठी कहानी गढ़ी और कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना देकर दो गाड़ियों के फर्जी नंबर भी दे दिए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सियाराम मीणा सट्टा खेलने का आदी है।

Updated on:
7 Jul 2025, 8:54 AM IST
Published on: