जयपुर

राजस्थान के किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले, भजनलाल सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि सरकार, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों की समृद्धि और कल्याण के लिये कृतसंकल्पित है।
less than 1 minute read
Aug 29, 2024
Feature image

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बुधवार को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना पोर्टल लॉन्च किया है। गोपालक किसानों को मिलने वाला एक लाख रुपए तक के ऋण का आवेदन इसी पोर्टल के माध्यम से होगा। सरकार पांच लाख किसानों को ऋण देगी।

नेहरू सहकार भवन में आयोजित समारोह में पोर्टल की शुरुआत पर सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि इस ऋण पर पशुपालकों को ब्याज अनुदान मिलेगा। इसे एक वर्ष की अवधि में चुकाना होगा। ऋण वितरण को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पोर्टल शुरू किया गया है।

सरकार किसानों के लिए कृतसंकल्पित

दक ने कहा कि सरकार, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों की समृद्धि और कल्याण के लिये कृतसंकल्पित है और इसी सोच को साकार करने के लिये राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना पोर्टल की शुरूआत की गई है।

ई-मित्र से कर सकेंगे ऋण आवेदन

ई-मित्र केन्द्र या संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से ऋण आवेदन किए जा सकेंगे। ऋण प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सदस्यों को ही मिलेगा। आवेदन के लिए दुग्ध संघ एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक शिविर भी लगाएंगे।

Updated on:
29 Aug 2024 09:18 am
Published on:
29 Aug 2024 09:18 am
Also Read
View All
राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, 36+ कार्यकर्ता हिरासत में

राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार