
जयपुर ।
सरकार देश के युवाओं को रोजगार और पैसे कमाने के लिए लगातार कई प्रयास करती रही है। पिछले चार साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरु की हैं जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार उपलब्ध हो जाए।
सरकार मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं को पैसे कमाने और रोजगार को लेकर प्रोत्साहित करने साथ ही देश को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाऐं लाती रही है। हाल ही में मोदी सरकार ऐसे ही एक काॅन्टेस्ट का आयोजन कर रही है जिससे आपको पास 50 हजार रुपए कमाने का मौका है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है मोदी सरकार की ये नई योजना।
मोदी की नई योजना में दूरसंचार विभाग (DoT) भारत नेट प्रोजेक्ट के लिए एक नया लोगो(logo) डिजाइन करवाना चाहती है। इस लोगो को डिज़ाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता के तहत एक यूनिक लोगो डिज़ाइन करना होगा। जिस भी व्यक्ति द्वारा डिज़ाइन किया हुआ लोगो सरकार को और विभाग को पसंद आएगा। उसे 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
डिज़ाइन किए हुए लोगो को भारत ब्राॅडबैंड नेटवर्क लिमिटेड अपने आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट और सोशल मीडिया पर उपयोग करेगी। सरकार पांच अन्य चुनिंदा लोगो डिज़ाइन करने वाले व्यक्तियों को भी 10 हजार रुपए का इनाम देगी। इस प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई निर्धारित की है।
Mygovindia ने ट्वीट करके दी जानकारी
BHARATNET प्रतियोगिता की जानकारी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट #Mygovindia ने ट्वीट कर के दी है। माय गवर्नमेंट इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है।
"Here's your chance to create the identity of the world’s largest rural broadband connectivity project. Design a logo for #BharatNet and win up to Rs. 50,000."
इसी ट्वीट में एक लिंक दिया हुआ है इस लिंक पर क्लिक कर के इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मई है।