
बेंगलुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव पेंच जारी हैं। कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी सियासी दल ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी जहां अपनी टीम के साथ मैदान में हैं, वहीं बीजेपी की कमान खुद पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संभाल रखी है। पीएम मोदी आज बुधवार को चार रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। मंगलवार को पीएम ने कर्नाटक के बीजापुर के बाद कोप्पल में चुनावी सभा को संबोधित किया था । इस दौरान मोदी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा में विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गई है।
Updates
- राहुल पर पीएम का 'बाल्टी' अटैक
- कांग्रेस न दिल वाली है न दलितों वाली, केवल डील वाली है
- भ्रम में न रहे कांग्रेस पार्टी, जनता सब जानती है
- कांग्रेस ने हर कदम पर बाबा साहब को अपमानित किया
- सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधी गरीबों का दर्द क्या जानेंगे !
- भाजपा देश में खुशहाली के लिए काम करती है
- राहुल गांधी का बयान उनके अहंकार का प्रतीक
- कोई अपने आप को प्रधानमंत्री पद के लिए फिट कैसे घोषित कर सकता है
- राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बयान पर पीएम का तंज
- मुझे हटाने के लिए बड़ी बड़ी बैठकें हो रही हैं
- कांग्रेस सभी बुराइयों की जड़
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार थमने में बस एक दिन बाकी है। दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में अपना पूरा दम लगा दिया है।भाजपा की और से पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर पार्टी को सत्ता में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं राहुल गांधी भी पार्टी को बचने के लिए आजमाइश कर रहे हैं । आज पीएम मोदी की कर्नाटक में चार रैलियां कर रहे हैं ।
कोलार में पीएम मोदी
बुधवार पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत कोलर के बंगारपेट से की है। बंगारपेट में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है की वह 6 बिमारियों से ग्रसित है। उन्होंने सतारूढ़ कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसे देश के विकास की कोई चिंता नहीं है बल्कि केवल सत्ता में आने और बने रहने की चिंता है।
बुराइयों की जड़ है कांग्रेस
पीएम ने कहा कि एक के बाद एक चुनाव हारने की वजह से कांग्रेस असुरक्षित महसूस कर रही है और उसके नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।उन्होंने कह कि कांग्रेस साम्प्रदायिकता, जातिवाद , भ्रष्टाचार, आदि बिमारियों से बुरी तरह ग्रस्त है। देश और कर्नाटक में भाजपा की जरुरत पर बल देते हुए पीएम ने कहा कि जहां भाजपा सत्ता में आती है वहां बुराई कम हो जाती है और अच्छाई का बोलबाला हो जाता है।
Published on:
9 May 2018, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.