22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रत्याशी से बदला लेने के लिए मैदान में उतरा ये पूर्व आर्इएएस!

पूर्व आर्इएएस ने कराया नामांकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 May 2018, 11:04 AM IST

saharanpur news

सहारनपुर।कैराना उप चुनाव में नामांकन प्रक्रिया में अब सिर्फ दो दिन ही शेष बचे है। एेसे में सात से भी ज्यादा प्रत्याशी अपना अपना नामांकन करा चुके है। उप चुनाव में सांसद की दावे दारी पेश करने के लिए पूर्व आर्इएएस भी सामने आ गये है। कभी शामली में अपर जिलाधिकारी पद पर तैनात रहे।आर्इएएस ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। जिससे लोगों में काफी चर्चा रही। वहीं बताया जा रहा है ये पूर्व आर्इएएस भाजपा प्रत्याशी से बदला लेने के लिए चुनावी मैदान में उतरे है।

यह भी पढ़ें-बदला लेने के लिए पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ कर दिया ये खौफनाक काम

पूर्व आर्इएएस ने भी कराया नामांकन

मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे शामली में एडीएम रह चुके पूर्व आर्इएएस रणधीर सिंह दुहन गुप चुप तरीके से अपनी गाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे। आप को बता दें कि पूर्व आर्इएएस को करीब पांच माह पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित किया गया था। उन्हें जांच के बाद मेरठ कमिश्नर ने निलंबित किया था। वहीं उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भाजपा के कैराना सांसद हुकुम सिंह लगाया था। इस मामले को उन्हीं के द्घारा उठाने पर इसकी जांच की गर्इ। जिसमें आर्इएएस रणधीर सिंह को दोषी पाया गया।

यह भी देखें-20 दिन पहले बेटे के साथ युवक ने किया ये काम तो पिता ने एेसे लिया बदला, देखें वीडियो

सांसद हुकुम सिंह ने उठाया था यह मामला

शामली में एडीएम पद पर रहने के दौरान कैराना सांसद हुकुम सिंह सामने शत्रू संपत्ति मामले में अधिकारी द्घारा करोड़ों रुपये की हेरा फेरी करने का मामला सामने आया था। इसे उठाते हुए सांसद ने मेरठ कमिश्नर समेत अन्य अपर अधिकारियों से मामले की जांच करने की गुहार लगार्इ थी। इस जांच में पूर्व आर्इएएस एडीएम रणधीर दुहन को दोषी पाया गया था। इसी वजह से कुछ ही माह पहले पूर्व आर्इएएस को मेरठ कमिश्नर ने निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें-1857 Revolt: उस दिन सेंट जाॅन्स चर्च की बेल बजते ही लोग सड़क पर एकत्र होने शुरू हो गए थे

नामांकन करते ही बदले की चर्चा हुर्इ तेज

वहीं पूर्व भ्रष्टाचारी आर्इएएस के मंगलवार को नामांकन भरते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों की माने तो आर्इएएस ने यह नामांकन भाजपा प्रत्याशी से बदला लेकर उसे हराने के लिए किया है। हालांकि पूर्व आर्इएएस को किसी पार्टी का साथ नहीं मिला है। वह निर्दलीय ही नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरे है।