जयपुर

राजस्थान के 17 नए जिलों को लेकर आई बड़ी खबर, CM भजनलाल के मंत्री ने दिया बयान; जानें

राजस्थान में 17 नए जिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भजनलाल सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया है। जानें क्या...

2 min read
Sep 05, 2024

Rajasthan New Districts: राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार में बनाए 17 नए जिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भजनलाल सरकार ने इन जिलों की समीक्षा को लेकर कमेटियां गठित की थी। हाल ही में सेवानिवृत्त आईएएस ललित के. पंवार कमेटी ने नए जिलों की समीक्षा रिपोर्ट कैबिनेट सब कमेटी को सौंपी थी।

जिसके बाद सोमवार को कैबिनेट सब कमेटी बैठक हुई। सीएमओ में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

कैबिनेट की बैठक में बुधवार को नए जिलों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पिछली सरकार ने नियमों से परे जाकर बिना किसी आधार के जनहित के विरोध में कुछ जिलों का गठन किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई और एक जनप्रतिनिधियों की कमेटी बनाई।

उन्होंने आगे कहा कि एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी है। उसका परीक्षण होना है। अन्य लोगों से भी राय-मशविरा करना है। एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के परीक्षण के बाद तय होगा कि कौन-सा जिला रहेगा और कौन-सा नहीं रहेगा। अभी रिपोर्ट का परीक्षण हो रहा है।

इन नए जिलों पर गिर सकती है गाज!

दूदू, मालपुरा जैसे जिलों के सीमांकन में बदलाव करने की कवायद की जा सकती है। पूर्व सरकार ने मालपुरा को लेकर भी आचार संहिता लगने से पहले जिला बनाने की घोषणा की थी। संभव है कि दूदू के साथ मालपुरा को जोड़कर दूदू-मालपुरा नाम से बड़ा जिला बनाया जाए। शाहपुरा को वापस से भीलवाड़ा में जोड़ा जा सकता है।

वहीं, खैरथल तिजारा की जगह भिवाड़ी को जिला बनाया जा सकता है। केकड़ी, सलूम्बर, सांचोर को रद्द किया जा सकता है। इनके अलावा आकार के हिसाब से बांसवाड़ा को संभाग बनाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

2000 करोड़ का खर्चा आता है एक जिले पर

बताते चलें कि एक जिले को बनाने में करीब 2000 करोड़ रुपए का खर्चा आता है। 2008 में प्रतापगढ़ जिला बना था। इतने साल बीतने के बावजूद भी वहां पर प्रशासनिक संसाधनों की कमी है। नए जिलों में भी इतनी सारी सहूलियत देने में 8 से 10 साल लग जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की 7 करोड़ की जनसंख्या है, उसको प्रशासनिक इकाइयों के हिसाब से मेंटेन करना जरूरी है। जयपुर बड़ा जिला है, कोई छोटा जिला है तो बराबर कैसे हो जाएंगे।

Published on:
05 Sept 2024 02:22 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर