जयपुर

जयपुर रेंज में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा सवाल, 148 में से 32 थानों में NDPS का शून्य रिकॉर्ड, तस्करी नहीं या पुलिस की सुस्ती?

Jaipur Range NDPS Cases: राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क लगातार नए इलाकों में जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। जयपुर रेंज पुलिस की ओर से थाना स्तर पर किए गए एनडीपीएस एक्ट मामलों के विश्लेषण में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। रेंज के 8 जिलों के कुल 148 थानों में से 32 थाने ऐसे हैं, जहां पिछले लंबे समय से नशे की तस्करी का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

2 min read
Mar 16, 2026
जयपुर रेंज आइजी राहुल प्रकाश, पत्रिका फोटो

Jaipur Range NDPS Cases: राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क लगातार नए इलाकों में जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। जयपुर रेंज पुलिस की ओर से थाना स्तर पर किए गए एनडीपीएस एक्ट मामलों के विश्लेषण में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। रेंज के 8 जिलों के कुल 148 थानों में से 32 थाने ऐसे हैं, जहां पिछले लंबे समय से नशे की तस्करी का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। इन आंकड़ों ने दो तरह की संभावनाओं को जन्म दिया है।

पहली यह कि क्या इन क्षेत्रों में वाकई तस्करी नहीं हो रही है, या फिर पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण तस्कर पकड़ में ही नहीं आ रहे हैं। इसी संशय को देखते हुए जयपुर रेंज आइजी ने उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं जहां अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, ताकि तस्कर वहां अपने पैर न जमा सकें।

ये भी पढ़ें

Jaipur Firing Case: प्रॉपर्टी डीलर की घूम रही बुलेटप्रूफ कार पर सवाल; रिकॉर्ड में नहीं एंट्री, RTO बेखबर

शहर से गांवों की ओर फैल रहा जाल

आंकड़ों के अनुसार, रेंज के 116 थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। इनमें से अधिकांश थानों में 1 से 9 मामले दर्ज हुए हैं। यह इस बात का संकेत है कि ड्रग्स का नेटवर्क अब बड़े शहरों से निकलकर छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रहा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि तस्कर अक्सर उन रास्तों या क्षेत्रों को चुनते हैं जहां पुलिस की निगरानी कम होती है या जहां पहले से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई होती।

मुखबिर तंत्र होगा सक्रिय

जयपुर रेंज आइजी राहुल प्रकाश ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए है कि जिन 32 थानों में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है, वहां निगरानी बढ़ाई जाए। पुलिस को अंदेशा है कि इन शांत क्षेत्रों को तस्कर सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

जयपुर रेंज आइजी ये बोले…

जहां अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया, वहां भी पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं निगरानी की कमी का फायदा तस्कर न उठा लें। जहां तस्कर सक्रिय हैं, वहां उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
राहुल प्रकाश, आइजी जयपुर रेंज

ये भी पढ़ें

जयपुर में थाने के सामने मौत बनकर दौड़ी ब्लैक थार! पुलिस की 112 वाहन और बाइक को रौंदा, मंजर देख सहम गए लोग

Also Read
View All

अगली खबर