जयपुर

रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत…ऑनलाइन होगी अब इन सुविधाओं की बुकिंग

Good News For Railway Officers : भारतीय रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। रेलवे के कर्मचारियों को अब कई सुविधाओ का लाभ ऑनलाइन मिल सकेगा। जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 11:08 AM IST
big_relief_of_railway_officers.jpg

Good News For Railway Officers and Empolyees : राजस्थान के रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें रेलवे ऑफिसर्स रेस्ट हाउस और होली-डे होम में बुकिंग के लिए सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। रूम मिलेगा या नहीं इसकी जानकारी भी तुरंत मिल जाएगी। इसकी शुरूआत -जयपुर, दिल्ली और ऊंटी से होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, देशभर में जोनल रेलवेज के प्रमुख स्थानों पर रेलवे ऑफिसर्स रेस्ट हाउस और होली-डे होम बने हैं। जयपुर की बात करें तो यहां तीन जगह रेस्ट हाउस और होली-डे होम बने हैं। उनमें बुकिंग करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने रेस्ट हाउस और होली-डे होम दोनों की बुकिंग प्रक्रिया ऑन लाइन शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस सप्ताह के अंत में इसकी शुरुआत होगी। सबसे पहले यह सुविधा जयपुर, ऊंटी और दिल्ली में शुरू होगी। रेलवे बोर्ड ने एक अन्य आदेश जारी किया है जिसके तहत रेस्ट हाउस और होली-डे होम में जोनल रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम के नाम से रूम बुक नहीं रहेंगे।

Published on: