8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस आज करेगी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल, इन नामों पर लगेगी मुहर…!

Rajasthan Congress Loksabha Candidate : भाजपा ने 25 सीटों में से 15 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए है। जिसके बाद अब कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज होगी। इससे पहले प्रदेश सभी 25 सीटों पर नामों को लेकर दिल्ली में पहले स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 5 Mar 2024, 10:03 AM IST

congress_loksabha_election.jpg

Congress Loksabha Candidate : राजस्थान मे लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। भाजपा ने 25 सीटों में से 15 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए है। वहीं कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव की तर्ज पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने पीछे रह गई है। प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी कर सकती है।

भाजपा के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर नामों को लेकर दिल्ली में पहले स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हो चुकी है।

लेकिन उस समय पैनल पर प्रदेश कांग्रेस ज्यादा काम नहीं कर सकी थी। इसलिए बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका था। अब पैनल नए सिरे से तैयार किए गए हैं। अब पैनल के नामों पर सीटवार मंथन होगा। बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में जिन नामों पर सहमति बनेगी, उन नामों को केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के समक्ष रखा जाएगा। सीईसी की बैठक भी 7 मार्च को संभावित होना बताया जा रहा है।


यह भी पढ़े- राजस्थान में पहली बार ट्रेनिंग ले रहे 15 थानेदार हिरासत में, SI पेपर लीक मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रजनी पाटिल की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ अन्य प्रदेशों से राष्ट्रीय महासचिव शामिल होंगे।

यह भी पढ़े- राजस्थान में BJP की 5 सीटों पर महिलाओं ने ठोकी ताल, बढ़ेगी मुश्किलें...! जानें पूरी इनसाइट स्टोरी

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़- कुलदीप इंदौरा,विधायक सोहन नायक, शंकर पन्नू और शिमला नायक

बीकानेर- गोविंद मेघवाल, मोडाराम मेघवाल, सरिता मेघवाल और मदन मेघवाल, विधायक बृजेन्द्र ओला, राजबाला ओला और दिनेश सुंडा

सीकर- सीताराम लांबा,महादेव सिंह खंडेला, सुनिता गठाला और मुकूल खीचड़

उदयपुर-दयाराम परमार,ताराचंद मीणा,रघुवीर मीणा औररामलाल मीणा

डूंगरपुर-बांसवाड़ा-अर्जुन बामणिया, नानालाल निनामा या फिर बाप से गठबंधन होगा

चूरु- कृष्णा पूनिया, अनिल शर्मा और रामसिंह कस्वां

अलवर- जितेंद्र सिंह,राजेन्द्र यादव,ललित यादव और संदीप यादव

जयपुर ग्रामीण- राजेन्द्र यादव,अनिल चौपड़ा,राजेश चौधरी, संजय गुर्जर और इंद्राज गुर्जर

भीलवाड़ा-धीरज गुर्जर,रामलाल जाट और अक्षय त्रिपाठी, सीपी जोशी के नाम पर भी विचार

कोटा-बूंदी-अशोक चांदना,ममता शर्मा,सरोज मीणा

बारां-झालावाड़-प्रमोद जैन भाया,उर्मिला जैन, रघुराज सिंह हाड़ा,गिरिराज धाकड़ और रामचरण मीणा

टोंक-सवाईमाधोपुर-धीरज मीणा, हरिश्चंद्र मीणा,नमोनारायण मीणा,रामनारायण मीणा और केसी घूमरिया

करौली-धौलपुर -किरोड़ी जाटव, रक्सी बैरवा, सुरेश बैरवा, लक्खीराम बैरवा और विधायक अनिता जाटव

भरतपुर- भजनलाल जाटव,अभिजीत जाटव और संजना जाटव, निर्भय जाटव

राजसमंद-लक्ष्मण रावत या सुदर्शन रावत, देवकीनंदन गुर्जर, रामचंद्र जारोड़ाऔर कार्तिक चौधरी

चितौड़गढ़-उदयलाल आंजना, प्रमोद सिसोदिया,जितेन्द्र सिंह

जालौर-सिरोही- वैभव गहलोत, रतन देवासी, सवाराम चौधरी और ऊम सिंह

जोधपुर- वैभव गहलोत. महेन्द्र विश्नोई, करण सिंह उचियाड़ा, मानवेन्द्र सिंह

पाली- दिव्या मदेरणा, संगीता बेनीवाल, बद्री जाखड़, डॉक्टर सोहन चौधरी और सुनील चौधरी

जैसलमेर-बाड़मेर- प्रभा चौधरी, हेमाराम चौधरी, सालेह मोहम्मद, हरीश चौधरी और कर्नल सोनाराम

जयपुर शहर- सुरेश अग्रवाल, आरआर तिवाड़ी, संजय बाफना और राजपाल शर्मा, सीपी जोशी पर भी खेला जा सकता है दांव

दौसा- मुरारी मीणा,कमल मीणा, कांति मीणा, ओमप्रकाश हुडला, पीडी मीणा और राजेश्वरी मीणा

अजमेर- विधायक विकास चौधरी, रामनिवास गावड़िया, रघु शर्मा, धर्मेन्द्र राठौड़ और रामचंद्र चौधरी

यह भी पढ़े- बीकानेर में देर रात एक छोटे से सैलून पर अचानक क्यों पहुंचे CM भजनलाल, देखें VIDEO