जयपुर

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Jaipur News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने समाज कल्याण विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के बैंक लॉकर खंगाले तो उसमें सोने के जेवर मिले। एसीबी को बैंक लॉकर से जेवर के अलावा और कुछ नहीं मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2024, 9:33 AM IST
acb

Jaipur News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने समाज कल्याण विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के बैंक लॉकर खंगाले तो उसमें सोने के जेवर मिले। एसीबी को बैंक लॉकर से जेवर के अलावा और कुछ नहीं मिला। एसीबी ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया जिसमें 36 आवासीय और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले थे। सुवालाल ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीद रखी थी।

एडिशनल एसपी हिमांशु ने बताया कि सुवालाल की पत्नी सम्पत्ति देवी उर्फ सोनम के नाम से बैंक में लॉकर है। बुधवार को एसीबी टीम ने बैंक लॉकर की तलाशी ली तो उसमें सोने के जेवर (करीब 200 ग्राम) मिले हैं।

काट रखी है कॉलोनी
सुवालाल पहाड़िया ने भ्रष्टाचार से कमाई कर खटीकों का मोहल्ला कुण्डा आमेर में रहने वाली बहन लक्ष्मी और बहनोई राजकुमार चावला के नाम से ग्राम गुवारडी तहसील जमवारामगढ़ में कृषि भूमि पर आवासीय कॉलोनी काट रखी है।

Published on: