Bisalpur Dam: एक नजर में जाने बीसलपुर बांध में पानी की आवक व स्टोरेज को लेकर पिछले एक पखवाड़े की समीक्षा रिपोर्ट
जयपुर। पिछले सप्ताह अच्छी बारिश आने और त्रिवेणी नदी के तेज बहाव के बावजूद बीसलपुर बांध में एक आरएल मीटर पानी आने में एक सप्ताह लग गया है। बांध में स्टोरेज पानी की बात की जाए तो पिछले सप्ताह में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बांध अब भी करीब एक आरएल मीटर के आस-पास खाली है। सितम्बर के प्रथम सप्ताह में जोरदार बारिश आती है और त्रिवेणी नदी का बहाव चार मीटर से अधिक बहता है तो ही बांध के भरने के चांस नजर आ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह में बांध में एक आरएल मीटर पानी आने में ही पसीना छुट गया है। एक सप्ताह पहले 24 अगस्त की बात की जाए तो बांध का गेज 313.47 आरएल मीटर था, वहीं 30 अगस्त को दोपहर दो बजे इसमें 314.47 आरएल मीटर गेज है। बांध की भराव क्षमता 315.50 RL मीटर है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बांध में एक आरएल मीटर पानी आने में ही एक सप्ताह लग गया। इसी तरह बांध में पानी के स्टोरेज की बात की जाए तो पिछले एक सप्ताह में करीब 17.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बांध में 24 अगस्त को 64.05 प्रतिशत स्टोरेज था, वहीं 30 अगस्त को पानी का स्टोरेज बढकऱ 81.47 प्रतिशत हो गया।
पिछले 17 दिनों में बांध के गेज के माप और उसमें आए पानी की मात्रा
| दिनांक | बांध का गेज (RL मीटर) | बांध में आया पानी (सेमी) |
|---|---|---|
| 13 अगस्त | 312.47 | - |
| 14 अगस्त | 312.62 | 15 |
| 15 अगस्त | 312.73 | 14 |
| 16 अगस्त | 312.93 | 20 |
| 17 अगस्त | 313.09 | 16 |
| 18 अगस्त | 313.21 | 11 |
| 19 अगस्त | 313.28 | 7 |
| 20 अगस्त | 313.34 | 6 |
| 21 अगस्त | 313.37 | 3 |
| 22 अगस्त | 313.39 | 2 |
| 23 अगस्त | 313.44 | 5 |
| 24 अगस्त | 313.47 | 3 |
| 25 अगस्त | 313.51 | 4 |
| 26 अगस्त | 313.75 | 24 |
| 27 अगस्त | 314.07 | 32 |
| 28 अगस्त | 314.29 | 22 |
| 29 अगस्त | 314.39 | 10 |
| 30 अगस्त | 314.47 | 9 |
नोट: बांध की भराव क्षमता 315.50 RL मीटर है।
बांध में पानी का स्टोरेज इस तरह से भरा
24 अगस्त-64.05 प्रतिशत
25 अगस्त-66.49 प्रतिशत
26 अगस्त-68.28 प्रतिशत
27 अगस्त-77.37 प्रतिशत
28अगस्त-79.69 प्रतिशत
29 अगस्त-81.12 प्रतिशत
30 अगस्त-81.48 प्रतिशत
बीसलपुर बांध से जुड़ी ये भी पढ़ें 5 प्रमुख खबरें
3-यह भी पढें : बीसलपुर बांध: सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियां अब तेज