
जयपुर। बीसलपुर बांध के गेट अब कभी भी खोले जा सकते हैं। आखिर बांध में बहुत तेजी से पानी आ रहा है। त्रिवेणी नदी भी अब भी तेज वेग के साथ बह रही है। इस मानसून में बीसलपुर बांध में एक दिन में सर्वाधिक पानी आने का मंगलवार को रेकॉर्ड भी अब टूट गया। मंगलवार को पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक 35 सेंटीमीटर से अधिक पानी की आवक हुई है। इससे बांध के गेट खोलने व सायरन बजाने की प्रक्रिया को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी अलर्ट मोड़ में आ गए हैं।
पिछले साल से ज्यादा आ गया इस बार पानी
बीसलपुर बांध में पिछले साल मानसून के अंत तक 314.01 आएल मीटर पानी आया था। इस बार यह रिकॉर्ड 27 अगस्त को ही टूट गया। जबकि अभी मानसून बाकी है। त्रिवेणी नदी का गेज तेजी से चल रहा है।
अब बस इतना ही खाली रह गया बांध
बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर तक है। मंगलवार सुबह दस बजे तक 314.12 आएल मीटर तक पहुंच गया है। जिस रफ्तार से बांध में पानी की आवक जारी है। इससे मंगलवार देर रात तक यह आंकड़ा 314.25 आरएल मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है।
पिछले चौबीस घंटे में इस रफ्तार से बांध में आया पानी
| तारीख | समय | गेज स्तर (आरएल मीटर) |
|---|---|---|
| 26 अगस्त | 06:00 | 313.72 |
| 26 अगस्त | 08:00 | 313.75 |
| 26 अगस्त | 10:00 | 313.78 |
| 26 अगस्त | 12:00 | 313.81 |
| 26 अगस्त | 14:00 | 313.85 |
| 26 अगस्त | 16:00 | 313.89 |
| 26 अगस्त | 17:00 | 313.92 |
| 26 अगस्त | 18:00 | 313.94 |
| 26 अगस्त | 20:00 | 313.97 |
| 26 अगस्त | 22:00 | 313.99 |
| 27 अगस्त | 06:00 | 314.07 |
| 27 अगस्त | 08:00 | 314.10 |
| 27 अगस्त | 10:00 | 314.12 |
…तो क्या इस बार भी अगस्त में झलका बांध!
बीसलपुर बांध अब तक छह बार लबालब हुआ है। वर्ष 2022 में इस बांध के सर्वाधिक गेट खोले गए हैं। बांध के गेट हमेशा अगस्त माह में ही खोले गए हैं। इस बार भी बांध के गेट अगस्त में खुलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और अब तक 314.12 आरएल मीटर पानी आ चुका है। ऐसे में बांध अब केवल 1.38 आरएल मीटर (138 सेंटीमीटर) खाली रहा है। जिस रफ्तार से मंगलवार को बांध में पानी आया और यही रफ्तार रही तो 31 अगस्त देर रात तक बांध के गेट भी खोले जा सकते हैं। उम्मीद बरकरार है।
बीसलपुर बांध की वर्तमान स्थिति
24 घंटे में आया 35 सेंटीमीटर पानी
314. 12 आरएल मीटर पानी मंगलवार सुबह दस बजे तक
315.50 आरएल मीटर है बांध की भराव क्षमता
3.40 मीटर का बहाव है त्रिवेणी नदी का अब भी
2022 में मानसून के अंत तक 314.01 आरएल मीटर तक भरा था बांध
31 अगस्त तक भर सकता है बांध इसी रफ्तार से पानी आया तो
06 बार अब तक लबालब हो चुका है बांध
बीसलपुर बांध के लबालब होने की तिथियां
| 2004 | 18 अगस्त 2004 |
| 2006 | 25 अगस्त 2006 |
| 2014 | 19 अगस्त 2014 |
| 2016 | 10 अगस्त 2016 |
| 2019 | 19 अगस्त 2019 |
| 2022 | 26 अगस्त 2022 |
खुशखबरी: इन इलाकों में है आज अलर्ट
आज, 27 अगस्त को बांध क्षेत्र में 09 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बात ये है कि अजमेर, भीलवाड़ा और आसपास के शहरों से आने वाले बारिश के पानी की आवक लगातार जारी है। यानी मंगलवार और बुधवार को भी इन जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट है।
बीसलपुर बांध से जुड़ी ये भी पढ़ें 5 प्रमुख खबरें
2-यह भी पढें : बीसलपुर बांध: सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियां अब तेज
Updated on:
27 Aug 2024 12:06 pm
Published on:
27 Aug 2024 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
