रविवार की ही बात की जाए तो सुबह छह बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक यानी दस घंटे में ही बांध में पांच सेंटीमीटर पानी आ गया है। जो पिछले कई दिनों से चौबीस घंटे में आ रहा था। इसी तरह से त्रिवेणी नदी भी जहां शनिवार को 2.50 मीटर के बहाव के साथ बह रही थी, वहीं अब 36 घंटे बाद ही रविवार चार बजे तक 4.10 मीटर से बह रही है।
जिस रफ्तार से त्रिवेणी नदी का बहाव है, ऐसे में चौबीस घंटे में बीसलपुर के बांध में 20 सेंटीमीटर से अधिक पानी आने की उम्मीद है।