सप्ताह भर से कभी तीन तो कभी पांच सेंटीमीटर ही आ रहा पानी
त्रिवेणी नदी का बहाव कम होने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम हो गई। इससे बांध का जलस्तर भी बहुत कम गति से बढ रहा था। जहां 15 अगस्त से पहले तक रोजाना 20 सेंटीमीटर से अधिक से बांध भर रहा था, वहीं पिछले एक सप्ताह से बांध में कभी तीन से पांच सेंटीमीटर तक ही पानी आ रहा था।