पिछले कुछ समय बांध में पानी की आवक कम हो गई है। जहां पहले एक ही दिन में 20 से 24 सेंटीमीटर तक पानी आ रहा था, वहीं पिछले सप्ताह भर से तीन-चार सेंटीमीटर ही पानी की आवक हुई है। इसी तरह त्रिवेणी नदी की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। नदी जहां 16 अगस्त को तीन मीटर के बहाव के साथ बह रही थी, वहीं पिछले कुछ दिनों से यह 2.40 मीटर के बहाव के साथ बहने लगी। इससे पानी की आवक ही स्वत: कम हो गई।