24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / बीसलपुर बांध: त्रिवेणी नदी ने तोड़ा अब तक का रेकॉर्ड, गेट खुलने की उम्मीदें फिर जगी

बीसलपुर बांध: त्रिवेणी नदी ने तोड़ा अब तक का रेकॉर्ड, गेट खुलने की उम्मीदें फिर जगी

23 अगस्त को नदी का बहाव 2.40 मीटर पर जा पहुंचा। अब नदी में फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी होना शुरू हुआ। रविवार सुबह नदी का जलस्तर 3.10 मीटर पर जा पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 25 Aug 2024, 12:36 PM IST

जयपुर। बीसलपुर बांध के लिए खुशखबरी अब फिर से आने वाली है। त्रिवेणी नदी से बांध में पानी आता है। रविवार सुबह से त्रिवेणी नदी ने बहने में अब तक सारे रेकार्ड तोड़ दिए हैं। बहुत तेजी के साथ नदी बह रही है। इस कारण बांध के जलस्तर में फिर से तेजी से बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। इसी का असर यह हुआ कि बीसलपुर बांध का जलस्तर अब 313.52 आरएल मीटर हो गया है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

यह भी पढें : Bisalpur Dam : मानसून मेहरबान…बांध लबालब होने में अब बस मात्र ” दो कदम ” दूर, कारण…अब तेज रफ्तार से बह रही त्रिवेणी नदी

यह भी पढें : Bisalpur Dam : हर बार अगस्त में ही लबालब होता है बीसलपुर डेम, क्या इस बार खुलेंगे गेट ? 

3.30 मीटर के बहाव के साथ बह रही त्रिवेणी
त्रिवेणी नदी पिछले कुछ दिनों से बहुत धीमी रफ्तार से बह रही थी। 16 अगस्त को नदी का बहाव 3 मीटर था। इसके बाद नदी के बहाव में कमी आती चली गई। 23 अगस्त को नदी का बहाव 2.40 मीटर पर जा पहुंचा। अब नदी में फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी होना शुरू हुआ। रविवार दोपहर बारह बजे जलस्तर 3.30 मीटर पर जा पहुंचा।

यह भी पढें : बीसलपुर बांध: सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियां अब तेज

पिछले 10 दिन से इस रफ्तार से बह रही त्रिवेणी नदी
16 अगस्त-3.00 मीटर
17 अगस्त-2.90 मीटर
18 अगस्त-2.70 मीटर
19 अगस्त-2.50 मीटर
20 अगस्त-2.50 मीटर
21 अगस्त-2.40 मीटर
22 अगस्त-2.45 मीटर
23 अगस्त-2.40 मीटर (रात्रि आठ बजे)
24 अगस्त-2.50 मीटर (सुबह छह बजे)
24 अगस्त-2.80 मीटर (दोपहर बारह बजे)
25 अगस्त-3.30 मीटर (दोपहर बारह बजे )

यह भी पढें - Good News : बहुत जल्द आने वाली है खुशखबरी: 20 साल में 7 वीं बार छलकने को बेताब हो रहा राजस्थान का यह प्रमुख बांध

यह भी पढें -  एक…दो….और ये तीन…लबालब होने में अब बस इतना ही दूर है बीसलपुर बांध