जयपुर

Bisalpur Dam Latest Update: त्रिवेणी नदी की यही रफ्तार रही तो खोलने पड़ जाएंगे बीसलपुर बांध के और भी गेट

Bisalpur Dam : बीसलपुर निर्माण से लेकर अब तक बांध के सभी गेट एक बार भी नहीं खुले थे। वर्ष 2019 में जरुर बांध के 18 में से 17 गेटोंं को खोला गया था। वर्तमान में बांध के छह गेट खुले हुए हैं।
2 min read
Sep 07, 2024
Feature image

जयपुर। बीसलपुर बांध इस समय लबालब है। शुक्रवार को दो गेट खोले गए। लेकिन त्रिवेणी नदी में बहाव तेज होने के कारण गेटों संख्या अब दो से बढ़ाकर छह तक कर दी है। यह सभी छहों गेट दो से तीन मीटर की हाइट से खुले हुए हैं। त्रिवेणी नदी का गेज अब भी तेजी से चल रहा है। यही रफ्तार रही तो आज शाम तक बीसलपुर बांध के और भी गेट खोले जा सकते हैं।

त्रिवेणी अपने पूरे यौवन पर
त्रिवेणी नदी इस समय अपने पूरे यौवन पर है। त्रिवेणी नदी का गेज शनिवार सुबह से ही 4.30 मीटर चल रहा है। जो इस मानसून का दूसरी बार सर्वाधिक है। त्रिवेणी का यही गेज 25 अगस्त को भी रहा था। त्रिवेणी के बढ़ते गेज के चलते बीसलपुर के गेटों को खोलने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

क्या खुल पाएंगे बांध के सभी गेट !
बीसलपुर निर्माण से लेकर अब तक बांध के सभी गेट एक बार भी नहीं खुले थे। वर्ष 2019 में जरुर बांध के 18 में से 17 गेटोंं को खोला गया था। वर्तमान में बांध के छह गेट खुले हुए हैं। बारिश का सीजन अभी चल रहा है। त्रिवेणी का गेज यदि 5 मीटर को भी क्रॉस कर जाता है तो बांध के सभी गेटों को खोलने पर विचार हो सकता है।

96 हजार क्यूसिक पानी की निकासी
इस समय बांध से करीब एक लाख क्यूसिक पानी की निकासी हो रही है। बांध के सात, आठ, नौ, दस, ग्यारह व बारह नम्बर के गेट खोलकर 96 हजार क्यूसिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

त्रिवेणी की रफ्तार-जानें एक नजर में
25 अगस्त-4.30 मीट
1 सितम्बर-2.80 मीटर
2 सितम्बर-2.90 मीटर
3 सितम्बर-3.00 मीटर
4 सितम्बर-3.10-3.50 मीटर
5 सितम्बर- 4.10 से 4.20 मीटर
6 सितम्बर-4.20 मीटर तक
7 सितम्बर-4.30 मीटर (सुबह से ही…)

Updated on:
07 Sept 2024 03:12 pm
Published on:
07 Sept 2024 02:21 pm