जयपुर

Bisalpur Dam: इस सीजन में दूसरी बार त्रिवेणी नदी उफान पर, जल्द छलकेगा बीसलपुर; जानें कितना हुआ जलस्तर

Rajasthan Monsoon: बीसलपुर बांध को भरने वाली त्रिवेणी नदी बुधवार को उफान पर है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 11:04 AM IST
Feature image

जयपुर-अजमेर और अजमेर की लाइफ लाइन कहलाने वाला बीसलपुर बांध अब जल्दी छलकेगा। बीसलपुर बांध को भरने वाली त्रिवेणी नदी बुधवार को उफान पर है। भीलवाड़ा जिले के कोटा मार्ग पर त्रिवेणी नदी का गेज सुबह 3:30 मीटर चल रहा है। प्रदेश में मानसून एक्टिव होने से कैचमेंट एरिया में पडने वाले भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़ व राजसमंद जिलों में मानसून की गतिविधियां बढ़ी है। जिससे बुधवार सुबह 6 बजे तक बांध का गेज 314.82 आर एल मीटर दर्ज किया गया।

त्रिवेणी नदी के तट पर स्थित मंदिर के घाट भी पानी में डूब गए है। इस सीजन में दूसरी बार त्रिवेणी नदी का गेज 3.50 मीटर तक पहुंचा है। वही कोठारी बांध की चादर भी 10 सेंटीमीटर चल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालोर और पाली में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बांध में पानी की आवक लगातार जारी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, बीसलपुर बांध का गेज बुधवार सुबह 6 बजे तक बांध का गेज 314.82 आरएल मीटर को छू गया है। अब बांध मात्र 0.23 आरएल मीटर ही शेष रहा है।

नदियों से पानी की आवक जारी

मौसम विभाग की ओर राजस्थान के कई जिलों में सात सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अब लोगों की निगाहें बांध के छलकने को लेकर बनी हुई है। बुधवार सुबह 6 बजे तक बढ़ोतरी के साथ गेज 314.82 आर एल मीटर हो गया है। अब बांध छलकने में केवल 4.75 टीएमसी पानी की आवश्यकता शेष है। बताते चलें कि बीसलपुर बांध की जलभराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर है। जबकि बांध से प्रतिदिन सप्लाई करीब 1050 एमएलडी होती है।

Updated on:
4 Sep 2024, 11:04 AM IST
Published on: