जयपुर

सूची आने से पहले ही राजस्थान में यहां घोषित कर दिया गया भाजपा प्रत्याशी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 30, 2018
bjp
bjp

जयपुर/धौलपुर। विधानसभा चुनाव टिकट को लेकर भाजपा में माथापच्ची चल रही है, पर धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाह को प्रदेश नेतृत्व की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित बता दिया है।

जबकि नेतृत्व ने कोई सूची जारी नहीं की है। विज्ञप्ति में लिखा है कि प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही शोभारानी ने प्रचार की शुरुआत कर इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष महेश कुशवाह, मण्डलों के अध्यक्ष भी शामिल थे। माना जा रहा है कि यह स्थिति हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा को लेकर हुई है।

प्रेस विज्ञप्ति में जो भी कुछ लिखा है, सही है। यह सही है कि मुझे टिकट देने या घोषणा करने का अधिकार नहीं है, लेकिन इस प्रकार के प्रदेश नेतृत्व से संकेत मिले हैं। इस कारण इस प्रकार की विज्ञप्ति जारी की गई है।
बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा

Published on:
30 Oct 2018 09:18 am