
Rajasthan BJP : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अनुमति के बाद मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। कैलाश चौधरी ने इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार कैलाश चौधरी ने पिछली कार्यकारिणी के दो महामंत्रियों- ओमप्रकाश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य एवं रेवंत सिंह राजपुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है वहीं कई जिलाध्यक्षों को बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कृत करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जगह दी है। इसके साथ ही कई पुराने पदाधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान नई कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। इस नई टीम में 5 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीराम रिणवा शामिल हैं। इसके साथ महामंत्री रहे ओमप्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे खीमाराम चौधरी को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं पृथ्वीराज चौहान, ज्योति प्रकाश सोनी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ 68 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जगह दी गई है, जो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे।
इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष में आत्माराम तरड़, रेवंत सिंह राजपुरोहित, राजेंद्र मीणा शेखपुरा, योगेंद्र नंदवाना, भंवर सिंह पंवार, मंशाराम परमार, प्रवीण यादव और रामकिशन खीचड़ शामिल है जबकि प्रदेश महामंत्री बद्रीराम जाट और श्रवण सिंह राव को बनाया गया हैं।
इस तरह नई कार्यकारिणी में बनाए गए 7 प्रदेश मंत्रियों में राजेश गुर्जर, श्याम सिंह राजावत, कैलाश कुमावत, अन्नुश्री पूनिया, ओमप्रकाश बिजारणिया, शक्तिरथ सिंह सिनसिनवार और बंशीलाल कटारा को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा प्रेम सिंह बनवासा को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सूरज सोनी को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं।
इसमें 9 प्रदेश प्रवक्ताओं में रमा चौपड़ा, चिराग चौधरी, कैलाश जटवाड़ा, जितेंद्र सिंह राजवी, बृजेश लाटा, जयवीर पोसवाल, सतीश गजराज, विशाल पार्थ और सुशील जोशी शामिल हैं।
इसके साथ-साथ प्रदेश कार्यालय मंत्री धमेंद्र कुंतल, गौरी कुमावत को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री, गणपत सिंह देवड़ा को प्रदेश आईटी संयोजक, तुसार जिंदल, मांगीलाल सीरवी एवं राहुल सैनी को प्रदेश आईटी सह संयोजक, केशव शर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, लोहित प्रताप सिंह चौहान, मनोज कुमार टाक को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक, कर्ण सिंह यादव को प्रदेश मीडिया संयोजक, अमन गोयल, गुरजंटसिंह धालीवाल एवं प्रमोद सैनी को प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।
प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी दलीचन्द, नरेन्द्र वैष्णव, लालसिंह शेखावत, शंकर चौधरी को प्रदेश नीति एवं शोध सह-प्रभारी बनाया गया है। मन की बात प्रदेश प्रभारी सत्येन्द्र त्यागी, सह प्रभारी मोनिका दूबे, मनोज मदन सैनी को बनाया गया है। प्राकृतिक खेती संयोजक लकेश चौधरी व सह-संयोजक मोतीसिंह राजा और डॉ. योगेश कुमार शास्त्री को सौंपा गया है।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी! कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध एवं सशक्त किसान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं!