जयपुर

Maotha Lake Boating: मावठा में कश्मीर की शिकारा बोटिंग का लुत्फ, स्पीड बोटिंग भी, 20 फरवरी से शुरूआत

Shikara Boating Amer: जयपुर में पर्यटन विभाग आमेर को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। देश-विदेश से जयपुर का आमेर महल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए मावठे में श्रीनगर की डल झील में शिकारा बोटिंग जैसे खास आकर्षण वाली बोटिंग सुविधा शुरू करने वाला है।
2 min read
Feb 03, 2026
मावठा में शिकारा बोटिंग जल्द, फोटो मेटा एआइ
मावठा में शिकारा बोटिंग जल्द, फोटो मेटा एआइ

Shikara Boating Amer: जयपुर में पर्यटन विभाग आमेर को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। देश-विदेश से जयपुर का आमेर महल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए मावठे में श्रीनगर की डल झील में शिकारा बोटिंग जैसे खास आकर्षण वाली बोटिंग सुविधा शुरू करने वाला है।

पर्यटक शिकारा बोटिंग में ग्रुप व परिवार के साथ करीब एक घंटे तक पानी के बीच आमेर महल और आस-पास की पहाड़ियों के सौंदर्य को निहार सकेंगे। वहीं स्पीड बोटिंग के साथ ही 20 सीटर बोटिंग की सुविधा भी पर्यटकों के लिए होगी। पर्यटन निगम से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने 20 फरवरी से बोटिंग की यह सुविधा शुरू होने वाली है।

बोटिंग सुविधा की यह तस्वीर सामने आई

आमेर के मावठे में पर्यटकों के लिए बोटिंग सुविधा करने को लेकर सोमवार को पर्यटन विभाग व पर्यटन निगम के अधिकारियों से पत्रिका ने जानकारी जुटाई तो प्रस्तावित बोटिंग का प्लान सामने आया। अधिकारियों के साथ मावठे में 4 से 20 सीटर बोट चलाने के साथ ही पैडल बोट का भी संचालन होगा। पैडल बोट चार सीटर होगी और एक दो दिन में सभी बोट का किराया तय कर दिया जाएगा। 10 मिनट वाली हाई स्पीड बोटिंग भी होगी, जिससे साइसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

20 सीटर बोट में राजस्थानी कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार 20 सीटर बोट में मावठे की सैर करने वाले पर्यटकों के लिए राजस्थानी कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। जिससे देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के सामने ब्रांडिंग भी होगी और स्थानीय राजस्थानी लोक कलाकारों के लिए रोजगार भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार बोटिंग के दौरान पर्यटकों को पैक्ड फूड देने का प्रावधान रखा गया है। आला अधिकारी पर्यटकों के लिए राजस्थानी व्यंजनों को परोसने की भी बात कह रहे हैं।

पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

जयपुर और राज्य में पर्यटन को बढाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विश्व प्रसिद्ध आमेर महल को देखने पूरी दुनिया से पर्यटक आ रहे हैं। अब पर्यटकों के लिए मावठे में बोटिंग और लाइट एंड साउंड शो जैसे खास आकर्षण भी होंगे। 20 फरवरी से मावठे में बोटिंग सुविधा शुरू करने की तैयारियां हैं।

प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यटन विभाग

Updated on:
03 Feb 2026 09:20 am
Published on:
03 Feb 2026 09:20 am