जयपुर

PM Surya Ghar Yojana: राजस्थान में कितने घरों में लगे सोलर पैनल? केंद्र ने भजनलाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana: राजस्थान में यदि हर भवन-घर पर कम से कम तीन किलोवाट क्षमता का भी सोलर पैनल लगा दें तो हर साल 255 करोड़ यूनिट सस्ती बिजली का उत्पादन होगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2024, 12:10 PM IST
बिजली बिल में होगी भारी बचत! पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, जानें PM सूर्यघर योजना के फायदे...(photo-patrika)
बिजली बिल में होगी भारी बचत! पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, जानें PM सूर्यघर योजना के फायदे...(photo-patrika)

जयपुर। पीएम सूर्यघर योजना में हो रहे काम की प्रधानमंत्री कार्यालय समीक्षा करेगा। देश के विभिन्न राज्यों के साथ राजस्थान भी इसमें शामिल है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इसे लेकर राजस्थान की भजनलाल सरकार सहित सभी राज्यों से होमवर्क की जानकारी मांगी है। बता दें कि इस योजना के तहत अभी तक राजस्थान में 15 हजार घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। जबकि, टारगेट 5 लाख घरों का है। ऐसे में माना जा रहा है कि कि

बताया जा रहा है कि यदि प्रति भवन-घर पर कम से कम तीन किलोवाट क्षमता का भी सोलर पैनल लगा दें तो हर वर्ष करीब 255 करोड़ यूनिट सस्ती बिजली का उत्पादन होगा। योजना के तहत केन्द्र सरकार अधिकतम 78 हजार रुपए सब्सिडी दे रही है। ऐसी स्थिति में ऊर्जा विभाग इस योजना को अभियान के रूप में आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसी के तह हर जिले में आदर्श सौर ग्राम बनाए जाएंगे, जिसमें अनुदान देंगे।

क्या है पीएम सूर्यघर योजना?

केंद्र सरकार ने इस योजना का ऐलान पिछले साल फरवरी में किया था। योजना के तहत सरकार एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी। इस योजना का उद्देश्य छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके घर में बिजली की लागत को कम करना है। योजना के तहत सरकार परिवार को सोलर रूफटॉप इंस्टॉल करने के लिए सब्सिडी भी दे रही है।

कितने रुपए तक मिलती है सब्सिडी?

पीएम सूर्यघर योजना के अनुसार केंद्र सरकार 1 से 2 किलोवाट की क्षमता के लिए 30 हजार से 60 हजार रुपए, 2 से 3 किलोवाट की क्षमता के लिए 60 हजार से 78 हजार और 3 किलोवाट से अधिक की क्षमता के लिए 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी देती है।

Updated on:
31 Oct 2024, 12:10 PM IST
Published on: