जयपुर

चंद्रभान आक्या सहित राजस्थान के 4 विधायकों ने BJP को दिया समर्थन, रितु बनावत पर आया नया अपडेट

Rajasthan BJP Update : राजस्थान में एक बार फिर भाजपा का कुनबा बढ़ा। राजस्थान के चार दिग्गज निर्दलीय विधायकों ने आज शनिवार को भाजपा को अपना समर्थन दिया है, तो पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने भाजपा का दामन थाम लिया।

2 min read
Ritu Banawat - Chandrabhan Singh Aakya

Rajasthan BJP : राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल का एक साल पूरे होने के मौके पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज दोपहर विजय संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कुनबे में बड़ा इजाफा हुआ। भाजपा से रूठे चन्द्रभान सिंह आक्या सहित तीन अन्य निर्दलीय विधायकों ने भी भगवा पार्टी को समर्थन दिया। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से टिकट कटने के बाद चंद्रभान सिंह आक्या बागी हो गए थे। इसके बाद चंद्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए थे। इसके साथ ही 8 दिन पहले शिव सेना को समर्थन देने वाली बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत ने भी भाजपा को समर्थन दिया। बाकी के दो निर्दलीय विधायक सांचौर से जीवाराम चौधरी, हनुमानगढ़ से गणेश राज हैं। साथ ही पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा भाजपा में शामिल हुए।



भाजपा से नाराज होकर कोटपूतली से चुनाव लड़ने वाले मुकेश गोयल, बस्सी से जितेंद्र मीणा, जालम सिंह रावलोत, विकेश खोलिया, सुखवंत सिंह, विजय मीणा और दानाराम चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- गोपाल सिंह ईडवा ने मेरे सामने चुनाव लड़ा था। आज वे बिना शर्त भाजपा में शामिल हो गए हैं।




राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के बाद से अब तक करीब 50 नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद लालचंद कटारिया, खिलाड़ी लाल बैरवा, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, करण सिंह यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, राजेंद्र यादव, अलवर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, रामपाल शर्मा, प्रताप पूनिया, सुरेश चौधरी सहित संगठन से जुड़े कई नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके है।

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं

यह भी पढ़ें - होलिका दहन के टाइम पर आया नया अपडेट, असमंजस हुआ दूर, जानें ज्योतिषी क्या बोले

Updated on:
23 Mar 2024 05:50 pm
Published on:
23 Mar 2024 05:21 pm
Also Read
View All