28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री गहलोत, गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्य पर्यवेक्षक बनाए गए हैं अशोक गहलोत, बीते 2 माह में कई बार गुजरात में चुनावी दौरे कर चुके सीएम गहलोत
जयपुर। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय नेताओं से लेकर अलग-अलग राज्यों से चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए नेताओं के दौरे भी लगातार हो रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनावके लिए एआईसीसी की ओर से मुख्य परीक्षक बनाए गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अब लगातार गुजरात के चुनावी दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं।
इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकई स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक में भी लेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 अक्टूबर से 1 अक्टूबर तक चार दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे।
28 अक्टूबर को होंगे गुजरात रवाना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जयपुर से बड़ोदरा के लिए रवाना होंगे और सुबह 11 बजे बड़ोदरा के गरबाडा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 2 बजे जालोड के फतेहपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:15 बजे वडोदरा में मीडिया से मुखातिब होंगे उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 6 बजे सूरत में प्रवासी राजस्थान में से मुलाकात करके उनसे पार्टी के लिए मत और समर्थन मांगेंगे।
29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सूरत से रवाना होकर नवासारी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे इसके पश्चात सीएम गहलोत दोपहर 2 बजे सूरत से उदयपुर के डबोक पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचेंगे, जहां पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वापस डबोक एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे।
30 अक्टूबर को सीएम गहलोत गुजरात के बनासकांठा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे दोपहर 12:30 बजे बनासकांठा के खैर ब्रह्मा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे सीएम गहलोत गुजरात के भीलवाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद शाम 4:30 बजे राजस्थान के आबूरोड में रात्रि विश्राम करेंगे। 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वापस आबूरोड से बनासकांठा पहुंचेंगे और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात के बड़गांव से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से फिर दोपहर 1:30 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
वीडियो देखेंः- सीएम गहलोत का आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरा, चुनावी तैयारियों पर पार्टी नेताओं के साथ होगा संवाद