29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में अगले सप्ताह हो सकती है चुनाव की घोषणा, दो चरण में मतदान, हिमाचल के साथ ही आएगा रिजल्ट

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुटा है। बताया जा रहा है कि यहां दो चरणों में चुनाव होगी। नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही घोषित होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Oct 2022, 5:16 PM IST

gujarat_aap_bjp.jpg

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग भी लगी है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले सप्ताह में गुजरात चुनाव की घोषणा कर सकती है। इलेक्शन कमीशन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबरके अंत तक गुजरात में चुनाव की घोषणा होगी। यहां दो चरणों में वोटिंग हो सकती है। वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को होगी।

election.jpg

उल्लेखनीय हो कि चुनाव आयोग ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। हिमाचल में 12 नवंबर को एक ही चरम में वोटिंग होगी। जबकि काउंटिंग 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल में वोटिंग और काउटिंग के बीच लंबा गैप इसी कारण रखा गया है कि इसी गैप में गुजरात में चुनाव संपन्न करा लिया जाए। फिर दोनों राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ 8 दिसंबर को हो।