जयपुर

हृदय विदारकः बेटे को गोद में लेकर चलाई कार, पड़ोसी के बच्चे को मारी टक्कर…मौत

दादा को घर की ओर आते देख सिद्धांत उनकी और दोड़ा। दो साल के पोते को अपनी और आते देख दादा ने उसे गोद में लेने के लिए हाथ बढ़ाए थे कि अनहोनी हो गई।
2 min read
Nov 13, 2022
child death car accident in jaipur

जयपुर। दादा को घर की ओर आते देख सिद्धांत उनकी और दोड़ा। दो साल के पोते को अपनी और आते देख दादा ने उसे गोद में लेने के लिए हाथ बढ़ाए थे कि अनहोनी हो गई। पास ही गली से निकली पड़ोसी की कार ने पोते के टक्कर मार दी। पड़ोसी ने ही मासूम को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे को टक्कर मारने वाली कार का चालक बच्चों को ले जा रहा था। एक बच्चा चालक की गोद में बैठा था तो दूसरा बराबर वाली सीट पर।

अपने बच्चों को बाजार लेकर जा रहा था चालक
यह हृदय विदारक दुर्घटना शुक्रवार को शांति नगर कॉलोनी, हसनपुरा में हुई। दुर्घटना का शिकार दो वर्षीय सिद्धांत फतेहपुरा मस्जिद के पास रहने वाले सुमित का बेटा था। सुमित ने दुर्घटना थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर पड़ोसी चालक को गिरफ्तार कर लिया। सुमित ने बताया कि सिद्धांत शाम 5.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी दादा प्रदीप को आते हुए देखा। दादा पौते की तरफ बढ़ रहे थे कि पास ही गली से पड़ोसी ठेकेदार छोटू खान कार लेकर आया।

सिद्धांत कार की चपेट में आ गया। छोटू खान ने अपने तीन साल के बच्चे को गोद में बैठा रखा था, वहीं पांच साल के दूसरे बच्चे को पास की सीट पर बैठा रखा था। छोटू खान ने ही उसकी कार की चपेट में आने से घायल हुए सिद्धांत को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया।

वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पहले मामले में सुध नहीं ली। फतेहनगर चौराहे पर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन भी किया। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक माधो सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कार जब्त कर ली गई है।

मंदिर का गेट तोड़कर, भगवान की मूर्ति के सामने आकर रुकी Car, देखें वीडियो

Published on:
13 Nov 2022 02:22 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार