किया मौका मुआयना
मामले की गम्भीरता को देखते हुए सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, डीएसपी जेठूसिंह करनोत व थानाधिकारी देवाराम मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। घटना कि जानकारी ली। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरोही एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर रोहिड़ा पुलिस व स्वरूपगंज पुलिस की अलग-अलग टीम गठित की गई। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। इसके अलावा एक आरोपी की तलाश अभी जारी है।