जानकारी के मुताबिक हॉल निवासी पूनिया कॉलोनी मनोज बेनीवाल राजगढ़ रोड पर एक शॉप है, वो शादियों में घोडी, ऊंटगाड़ी व डीजे किराए पर देने का काम करता है। उसके पास करीब 10-15 लोग काम करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को मनोज बेनीवाल सहित बाबूलाल गुर्जर निवासी मुनीम जी की ढाणी, अर्जुन नायक निवासी पूनिया कॉलोनी, सुमित नायक निवासी पूनिया कॉलोनी, करन बेनीवाल व ऑन्द गोदारा निवासी चलकोई ने एक साथ खाना खाया था।