जयपुर

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा : अलर्ट…टिक…टिक…दो दिन शेष, नहीं बढ़ेगी अंतिम तिथि, अब तक 18 लाख आवेदन

10th pass jobs: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! 53,749 पदों पर बंपर भर्ती, राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती! चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के लिए अब दो दिन शेष।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2025, 12:09 PM IST
Rajasthan-Government-Job
File Picture: Patrika

Class 4 recruitment: जयपुर। राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर अब गिनती के ही दिन बचे हैं और बोर्ड ने साफ कर दिया है – अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी। जी हां, अब सिर्फ दो दिन का वक्त बाकी है और अब तक रिकॉर्ड तोड़ 18 लाख से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा। 53,749 पदों पर हो रही इस बंपर भर्ती में 10 वीं पास युवा अपना भविष्य बदल सकते हैं। क्या आप तैयार हैं इस चुनौती के लिए?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की अंतिम तिथि नहीं बढाई जाएगी। इसलिए समय रहते आवेदन कर लीजिए। जी, हां। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली इस भर्ती परीक्षा में अब तक 18 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। अब केवल दो दिन ही शेष रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अपे्रल तक है।
आपको बता दें कि राजस्थान में दसवीं पास के लिए इन दिनों चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। रोजाना 60 से 70 हजार औसत आवेदन जमा हो रहे हैं।

53,749 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में पहली बार चतुर्थ श्रेणी के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इस कारण राजस्थान के अधिकांश बेरोजगारों ने इस भर्ती परीक्षा में आवेदन किया है। अब तक करीब 18 लाख आवेदन जमा हो चुके हैं। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि अंतिम तिथि तक यह आंकड़ा 20 व 21 लाख तक भी पहुंच सकता है।

सिलेबस जारी, 19 सितम्बर को होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। जिसमें राजस्थान को वेटेज भी बढा दिया है। वहीं इस भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित हो चुकी है। इसी वर्ष आगामी 19 से 21 सितम्बर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Updated on:
17 Apr 2025, 12:09 PM IST
Published on: