Rajasthan competitive exams: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार मई और जून माह में विभिन्न विभागों की करीब 10 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं विभिन्न संविदा पदों के लिए होंगी, जिनमें ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फार्मा असिस्टेंट और फीमेल हेल्थ वर्कर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।