जयपुर

‘राजस्थान में 9 महीने पहले थी झूठ-लूट वाली सरकार’ झारखंड में सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर तीखा हमला

Rajasthan Politics झारखंड दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में पेपरलीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं के सपने टूटकर बिखर गए।
less than 1 minute read
Sep 29, 2024
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma Jharkhand Tour: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली सरकार ने भ्रष्टाचार करते हुए जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया है। इस सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। अब चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और इसके सहयोगी दल यहां के आदिवासी समुदाय को जातिगत आधार पर भड़काने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी 9 महीने पहले कांग्रेस की झूठ और लूट वाली सरकार थी। उनके शासन में पेपरलीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं के सपने टूटकर बिखर गए। भाजपा सरकार बनते ही हमने पेपरलीक के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा। हमने 9 महीने के अल्प कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं।

कांग्रेस-झामुमो सरकार ने जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया

सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति की है। कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया। वर्ष 2014 के बाद देश में आया सुखद परिवर्तन हम सबने देखा है। पहले देश आतंकवाद और नक्सलवाद से जूझ रहा था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो गया है।

Updated on:
29 Sept 2024 09:47 am
Published on:
29 Sept 2024 09:47 am