जयपुर

सीएम भजनलाल दक्षिण कोरिया व जापान यात्रा के लिए रवाना, निवेशकों को देंगे न्योता

CM Bhajan Lal Visit : सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के लिए जयपुर से दिल्ली रवाना हुए। इस यात्रा का मकसद दक्षिण कोरिया एवं जापान में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना है। प्रदेश में आगामी दिसंबर माह में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन होने वाला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 5:42 PM IST
CM Bhajan Lal Leaves for South Korea and Japan Visit will invite investors
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajan Lal Visit : राजस्थान में आगामी दिसंबर माह में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन होने वाला है। इसी के तहत सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के लिए जयपुर से दिल्ली रवाना हुए। वहां जाकर सीएम भजनलाल दक्षिण कोरिया एवं जापान में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए न्योता देंगे। मंत्रिगण एवं उच्चाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

सीएम भजनलाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक रामसहाय वर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक गुप्ता, शासन सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. जोगाराम, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित उच्चाधिकारियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को सफल यात्रा के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -

विदेशी निवेशकों को निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के क्रम में 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा विदेशी निवेशकों को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
8 Sep 2024, 5:42 PM IST
Published on: