जयपुर

किरोड़ी लाल की मांग के बाद CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, RAS पेपर लीक व JJM घोटाले को लेकर उठाया ये कदम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने RAS पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। जानें ...
less than 1 minute read
Sep 25, 2024
Feature image

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2013 में पेपर लीक करने के आरोपी व्याख्याता को बर्खास्त करने का निर्णय किया है। इसके अलावा जल जीवन मिशन (JJM) मामले में भ्रष्टाचार के आरोपी 12 अधिकारियों के खिलाफ भी परिवाद दर्ज कर जांच व अनुसंधान की अनुमति दी है।

पेपर लीक मामले में व्याख्याता को बर्खास्त करने की कार्रवाई राजकीय सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम 1992 के अन्तर्गत की गई है। वहीं, जल जीवन मिशन मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 17-ए के अंतर्गत कार्रवाई के लिए मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ नियम 16 सीसीए के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई के 4 मामलों में सेवारत अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने का भी निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि विधायक किरोड़ी लाल मीना सोमवार को सीएम से मिलने सीएम कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल से मिलकर आरएएस की दो भर्तियों की जांच करवाने की मांग की थी। साथ ही जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर भी किरोड़ी लाल मीना ने ही सीएम को पत्र लिखा था। जिस पर सीएम शर्मा ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

Updated on:
25 Sept 2024 07:55 am
Published on:
25 Sept 2024 07:49 am