24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC के 3 पूर्व अध्यक्षों पर लगे गंभीर आरोप, किरोड़ी लाल ने CMO से लगाई ये गुहार; RAS टॉपर्स पर उठाए सवाल

किरोड़ी लाल मीना ने सीएमओ पहुंचकर आरपीएससी के तीन पूर्व अध्यक्ष दीपक उप्रेती, शिव सिंह राठौड़ और संजय क्षत्रिय के कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच करवाने की मांग रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 24 Sep 2024, 9:22 AM IST

Rajastan Politics: राजस्थान में मंत्री पद से इस्तीफा देकर बैठे किरोड़ीलाल मीना सोमवार को सीएम से मिलने सीएम कार्यालय पहुंचे। सीएम बाहर थे तो उनके अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल से मिले और आरएएस की दो भर्तियों की जांच करवाने की मांग की।

उन्होंने आरपीएससी के तीन पूर्व अध्यक्ष दीपक उप्रेती, शिव सिंह राठौड़ और संजय क्षत्रिय के कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच करवाने की भी मांग की। उन्होंने तीनों के कार्यकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच की मांग सीबीआई से करवान की किरोड़ी ने कहा कि आरएएस परीक्षा 2018 और आरएएस परीक्षा 2021 में बहुत अनियमितताएं हुई है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Heritage Mayor: कांग्रेस के पार्षद बनवाएंगे BJP का बोर्ड, इन नामों पर बनी सकती है सहमति

उन्होंने आरोप लगाया आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष औ कई सदस्यों ने पैसे लेकर आरएएस बनाए हैं। आरएएस 2021 की मुख परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निजी कॉलेजों के शिक्षकों से करव कर चहेतों को मनमर्जी से नम्बर दिए गए। आरएएस 2021 में बीकानेर से सफल अभ्यर्थियों की संख्या सर्वाधिक रही। ऐसा क्यों हुआ? भी जांच का विषय है। आरएएस 2018 में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए जिन्हें जिम्मेदारी दी गई थी वे भी विवादों में रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन परिवारों को मिलेगा 300 वर्गमीटर का फ्री प्लॉट, 2 अक्टूबर को CM भजनलाल सौंपेंगे पट्टे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग