जयपुर

राजस्थान में जिलों के बाद अब 9 ट्रेजरी समाप्त, नई व्यवस्था 1 फरवरी से होगी प्रभावी

CM Bhajanlal Big Decision : भजनलाल सरकार का एक और बड़ा फैसला। राजस्थान में जिलों के बाद अब 9 ट्रेजरी को समाप्त कर दिया गया है। उनकी जगह फिर से सब ट्रेजरी बनाया गया है। यह नई व्यवस्था 1 फरवरी से प्रभावी हो जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2025, 12:18 PM IST
CM Bhajanlal Another Big Decision Rajasthan After Districts Now 9 Treasuries are Abolished 1 February New system Effective

CM Bhajanlal Big Decision : भजनलाल सरकार की ओर से समाप्त किए गए 9 जिलों में अब ट्रेजरी भी समाप्त कर दी गई हैं। इन्हें अब फिर से सब ट्रेजरी बना दिया है। समाप्त किए गए जिलों की सब ट्रेजरी फिर से मूल जिले की ट्रेजरी के अधीन हो जाएगी। यह व्यवस्था 1 फरवरी से प्रभावी हो जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जिला और संभाग के बाद पुलिस रेंज का भी पुनर्गठन कर दिया है।

सब ट्रेजरी पुन: मूल जिलों की ट्रेजरी में शामिल

भजनलाल सरकार ने हाल ही अनूपगढ़, दूदू, जयपुर ग्रामीण, गंगापुर सिटी, जोधपुर ग्रामीण, नीमकाथाना, केकडी, सांचोर, शाहपुरा जिले समाप्त कर दिए। इनको फिर से सब ट्रेजरी बना दिया है। समाप्त किए गए इन जिलों की सभी सब ट्रेजरी पुन: मूल जिलों की ट्रेजरी में शामिल कर दी गई है।

पुलिस रेंज का भी पुनर्गठन

राज्य सरकार ने जिला और संभाग के बाद अब पुलिस रेंज का भी पुनर्गठन कर दिया है। जयपुर और जोधपुर में पुलिस आयुक्तालय है, जयपुर-जोधपुर रेंजों में पुलिस जिलों की संख्या सबसे अधिक 8-8 है।

गृह विभाग से आदेश जारी

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजमेर रेंज में अजमेर, भीलवाडा, ब्यावर, टोंक, नागौर व डीडवाना-कुचामन, बीकानेर रेंज में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू, भरतपुर रेंज में भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग व सवाईमाधोपुर, जयपुर रेंज में जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, भिवाडी, झुंझुनूं व सीकर हैं।

पुलिस आयुक्तालयों को पुलिस रेंजों से रखा गया है अलग

वहीं, जोधपुर रेंज में जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, सिरोही व जालौर, कोटा रेंज में कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां व झालावाड़ तथा उदयपुर रेंज में उदयपुर, चित्तौडगढ़, राजसमन्द, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाडा व सलूम्बर पुलिस जिले शामिल किए गए हैं। जयपुर और जोधपुर शहरों के लिए बनाए गए पुलिस आयुक्तालयों को पुलिस रेंजों से अलग रखा गया है।

Updated on:
16 Jan 2025, 12:18 PM IST
Published on: