जयपुर

Rajasthan News : सीएम भजनलाल ने इन 20 हज़ार पदों पर भर्ती जारी रखने के दिए निर्देश, आया ये लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा विभाग में 20 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2024, 11:56 AM IST
cm_bhajanlal.jpg

Jaipur News : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित नर्सिंग-पैरामेडिकल भर्ती-2023 के अंतर्गत दंत तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन और नेत्र सहायक के अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों का पुनर्सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज के साथ 24 फरवरी को सुबह 9:30 बजे राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा विभाग में 20 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कहा है। नर्सिंग व फार्मासिस्ट की भर्ती अभी प्रक्रियाधीन है। जिनमें नियुक्तियां नहीं दी जा सकी हैं। इन भर्तियों पर महाधिवक्ता की राय लेकर निर्णय लिया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) भर्ती 2022-23 के पदों हेतु 20 फरवरी 2024 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 4 मार्च से 7 मार्च 2024 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।

Published on: