8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेखौफ चोर, 50 मीटर की दूरी पर नाकाबंदी, फिर भी आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं

पद्मावती कॉलोनी प्रथम से महज 50 मीटर की दूरी पर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नजदीक पुलिस की नाकाबंदी रहती है। इसके बावजूद यहां आए दिन चोरी होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 23 Feb 2024, 8:42 AM IST

22022024jpr78.jpg

Jaipur News : पद्मावती कॉलोनी प्रथम से महज 50 मीटर की दूरी पर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नजदीक पुलिस की नाकाबंदी रहती है। इसके बावजूद यहां आए दिन चोरी होती है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि रात्रि में पुलिस गश्त देखी ही नहीं। कॉलोनी में गाडि़यों से पेट्रोल चोरी करने की घटनाएं आम बात है। बाइक भी चोरी हो चुकी है। कार का लॉक तोड़कर सामान चोरी होने की वारदात भी हो चुकी। मंगलवार रात को अज्ञात चोर एक लग्जरी कार के टायर चोरी कर ले गए।


मानसरोवर थाने में चोरी के संबंध में कई मामले दर्ज कराए गए, लेकिन चोर पकड़े नहीं जा सके। पुलिस मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। स्थानीय लोग रात्रि में वारदात होने की आशंका से भयभीत रहते हैं।

यह भी पढ़ें : न आरटीओ की अनुमति, न रजिस्ट्रेशन फिर भी धड़ल्ले से माल ढुलाई


चित्रकूट थाना अंतर्गत चोर एक कार का लॉक तोड़कर उसमें रखा पर्स व बैग चोरी कर ले गए। चित्रकूट योजना निवासी महिपाल मीणा ने बुधवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिपाल ने बताया उनके पास एक व्यक्ति का मोबाइल पर कॉल आया और उसने कहा कि परिवादी का पर्स सोडाला में पड़ा है। तब कार को देखा तो उसका लॉक टूटा था। चोर कार में रखा पर्स व बैग ले गए। पर्स में 22 हजार रुपए रखे थे।