8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न आरटीओ की अनुमति, न रजिस्ट्रेशन फिर भी धड़ल्ले से माल ढुलाई

Rajasthan News : राजधानी की सड़कों पर अवैध वाहन भी संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों को संचालित करने की न तो परिवहन विभाग ने अनुमति दे रखी है न ही इनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 23 Feb 2024, 8:06 AM IST

_illegal_vehicle.jpg

Jaipur News : राजधानी की सड़कों पर अवैध वाहन भी संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों को संचालित करने की न तो परिवहन विभाग ने अनुमति दे रखी है न ही इनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है। फिर भी शहर की सड़कों पर धड्ल्ले से दौड़ रहे हैं। दरअसल, माल ढोने के लिए जुगाड़ कर ऐसे वाहनों का निर्माण किया जा रहा है। परकोटा क्षेत्र में इन वाहनों का सबसे अधिक संचालन किया जा रहा है। परकोटा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम का कारण भी ये वाहन बन रहे हैं। परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बेखौफ इन अवैध वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।


ऐसे वाहनों का निर्माण कबाड़ के वाहनों से किया जा रहा है। कबाड़ हुए स्कूटर और बाइक के पीछे रिक्शा जोड़कर इनका इस्तेमाल कॉमर्शियल वाहन के रूप में किया जा रहा है। चांदपोल बाजार, संसारचंद्र रोड पर व्यापारी और ट्रांसपोटर्स सामान पहुंचाने के लिए इन वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : किशोरी से रेप के दोषी को 20 साल का कारावास, 49 हजार रुपए का जुर्माना


परिवहन विभाग के डीटीओ आदर्श राघव के अनुसार ऐसे वाहन अप्रूव नहीं होते। कोई भी कंपनी वाहन को सड़कों पर उतारने से पहले उसके मानक जारी करती है। परिवहन विभाग की ओर से अनुमति दी जाती है। लेकिन इन वाहनों का निर्माण अवैध है। इन वाहनों का परिवहन कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन नहीं होता। इनके पास न फिटनेस, न बीमा न ही इन वाहनों के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है।