जयपुर

Union Budget 2026 : सीएम भजनलाल बोले, राजस्थान को नई ऊंचाई देने वाला है केंद्रीय बजट, जानें दीया कुमारी की प्रतिक्रिया

Union Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026 पर सीएम भजनलाल ने कहा कि ये बजट राजस्थान को नई ऊंचाई देने वाला है। बजट पर दीया कुमारी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी।

less than 1 minute read
सीएम भजनलाल व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी। फाइल फोटो पत्रिका

Union Budget 2026 : 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश किया गया। राजस्थान में इस बजट का स्वागत किया गया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। 7 फीसद की विकास दर के साथ देश 'पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें

Pali News : राजस्थान के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का एक बार फिर बदला नाम, अधिसूचना जारी

प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे

सीएम भजनलाल ने लिखा कि बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी। डेटा सेंटर और सोलर क्षेत्र में मिलने वाले प्रोत्साहन से हमारे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार

सीएम भजनलाल ने आगे लिखा कि यह बजट युवाओं के कौशल, नारी शक्ति के सम्मान और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी का युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार!

इस बजट में है हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा मैं प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ने के लिए जो आधारशिला रखनी है और जो गति देनी है उसपर आधारित बजट देश को समर्पित किया है। हमें भरोसा है कि ये बजट बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ इस बजट में है।

ये भी पढ़ें

Sampark Portal : राजस्थान में सिर्फ 2 घंटे में दर्ज शिकायत का हुआ निस्तारण, सीएम भजनलाल ने परिवादी से की बात

Published on:
02 Feb 2026 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर