जयपुर

सीएम गहलोत ने खेल मंत्री को डांटा कहा, मंत्री होकर धरना देते हो, अशोक चांदना ने दिया अनोखा जवाब

Rajasthan CM Ashok Gehlot's rebuke : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अपनी ही सरकार के खिलाफ घरना दे रहे खेल मंत्री अशोक चांदना को जमकर डांटा। कहा - मंत्री होकर धरना देते हो। इस पर मंत्री अशोक चांदना ने दिया, हैरान करने वाला जवाब।

less than 1 minute read
Ashok Chandna - Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने पर खेल मंत्री अशोक चांदना का डांट लगा दी। प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में सोमवार को आयाेजित कैंपेन कमेटी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अशोक चांदना को सख्त लहजे में कहा कि, आप मंत्री हो और खुद ही धरने पर बैठ जाते हो, कोई बात थी तो मुझसे कहते। इस पर अशोक चांदना ने कहा मैं मंत्री होकर भी ट्रांसफार्मर नहीं लगवा पा रहा था। धरना नहीं देता तो क्या करता। सीएम गहलोत की नाराजगी यहीं नहीं रूकी और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को कहा कि आगे से कोई ऐसा करें तो उसे पार्टी की ओर से नोटिस दाे।

कैंपेन कमेटी के को-चेयरमैन हैं अशोक चांदना

वॉर रूम में विधानसभा चुनाव को लेकर कैंपेन कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रचार की रणनीति, भाजपा को घेरने जैसे कई मुद्दों को लेकर मंथन किया गया था। खेल मंत्री अशोक चांदना कमेटी में को-चेयरमैन है। जबकि गाेविंद मेघवाल कमेटी के चेयरपर्सन है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : टोंक के निवाई में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोली - लोकतंत्र में जनता ही भगवान

खेल मंत्री का बिजली विभाग के खिलाफ धरना

गौरतलब है कि पिछले दिनों किसानों की बिजली की समस्या को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने जन सुनवाई में अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और आमजन के साथ बाहर आकर धरने पर बैठ गए थे। खेल मंत्री अशोक चांदना ढाई घंटे धरने पर बैठने के बाद उठे। बूंदी विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश प्रसाद को एपीओ करने और 100 ट्रांसफार्मर को उपलब्ध करवाने की मांग माने जाने के बाद अशोक चांदना ने समर्थकों के बीच धरना समाप्त किया था।

यह भी पढ़ें - ज्योति मिर्धा ने थामा BJP का दामन, प्रताप सिंह खाचरियावास ने की कड़ी प्रतिक्रिया

Updated on:
12 Sept 2023 09:23 am
Published on:
12 Sept 2023 09:22 am
Also Read
View All