scriptTonk Niwai Priyanka Gandhi said in democracy people are God | Rajasthan Politics : टोंक के निवाई में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोली - लोकतंत्र में जनता ही भगवान | Patrika News

Rajasthan Politics : टोंक के निवाई में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोली - लोकतंत्र में जनता ही भगवान

locationटोंकPublished: Sep 10, 2023 03:09:12 pm

Priyanka Gandhi Niwai Tonk Visit : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही आठ रुपए में गांवों में मिलने वाली ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना का शुभांरम्भ किया।

priyanka_gandhi_4.jpg
Priyanka Gandhi
Grameen Indira Rasoi Yojana launch on 10 September : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टोंक जिले के निवाई में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने राजस्थानी भाषा में सभी का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी ने कहा लोकतंत्र में जनता ही भगवान है। सबसे ऊंची जनता होती है। हमारे देश में यही राजनीति परम्परा है। राजस्थान पर पूरे देश को गर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा राजस्थान सरकार गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर काम कर रही है। राजनेताओं पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं उन्हें सत्ता में कौन लाया। इसके साथ ही ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना को हरी झंड़ी दिखाई। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का 'गढ़' टोंक है। आज जनसभा के मंच पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट भी दिखाई दिए। सचिन पायलट ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई बड़े कांग्रेस नेता मंच पर जनसभा के गवाह बनें। टोंक के निवाई विधानसभा में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा काफी अहम मानी जा रही है। प्रियंका गांधी अपनी इस जनसभा मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.